Skip to main content

ताजा खबर

अवॉर्ड मिलते ही इमोशनल हुए बल्लेबाज Sarfaraz Khan, अपने पिता को दिया पूरा श्रेय

Sarfaraz Khan (Image Credit- Instagram)

काफी समय से Sarfaraz Khan घरेलू क्रिकेट में रनों का पहाड़ खड़ा कर रहे थे, जिसके बाद उनको इस मेहनत का फल भी मिला। जहां सरफराज की टीम इंडिया में एंट्री हुई, साथ ही उन्होंने रेड बॉल के क्रिकेट में कुछ दमदार पारियां भी खेली। ऐसे में इसी प्रदर्शन की बदौलत युवा बल्लेबाज को खास अवॉर्ड मिला है।

मुंबई टीम से रणजी मैच क्यों नहीं खेला Sarfaraz Khan ने?

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए Sarfaraz Khan टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन उनको वहां एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। उसके बाद भारत लौटने पर उन्होंने मुंबई टीम से एक भी रणजी मैच नहीं खेला, जिसका कारण ये बताया गया है कि सरफराज को चोट लगी है और इसी कारण के चलते वो 22 गज से दूर हैं।

Sarfaraz Khan ने शेयर की भावुक इंस्टा स्टोरी

*NAMAN अवॉर्ड्स के बाद Sarfaraz Khan ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की एक खास तस्वीर।
*जहां इस तस्वीर में सरफराज खान पिता के साथ में हैं और उनके पिता के हाथ में अवॉर्ड है।
*इस खिलाड़ी ने लिखा- पूरा श्रेय इनको जाता है, Thank You So Much Abu ji।
*युवा बल्लेबाज को Best International Debut का अवॉर्ड मिला है इस बार।

ये इंस्टा स्टोरी शेयर की है Sarfaraz Khan ने

Sarfaraz Khan (Image Credit- Instagram)

बल्लेबाज के इस पोस्ट पर भी एक नजर डालते हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SARFARAZ KHAN (@sarfarazkhan97)

कितने रन स्कोर किए हैं सरफराज खान ने टीम इंडिया के लिए?

साल 2024 में सरफराज खान ने टीम इंडिया से अपना पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें उनका प्रदर्शन कमाल का रहा था और उसके बाद से वो टेस्ट टीम का प्रमुख हिस्सा बन गए हैं। वहीं सरफराज ने भारतीय टीम से अभी तक कुल 6 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 371 रन बनाए हैं। साथ ही इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक के अलावा 3 अर्धशतक भी निकले हैं। दूसरी ओर IPL मेगा ऑक्शन में इस खिलाड़ी को झटका लगा था, जहां किसी भी टीम ने इस बल्लेबाज को नहीं खरीदा था। लेकिन उनके भाई की मुशीर खान की IPL में एंट्री हो गई है और पंजाब टीम ने इस युवा बल्लेबाज को अपने नाम किया है।

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड के Mitchell Santner इतने दिनों के लिए क्रिकेट से रहेंगे दूर, NZC ने दिया बड़ा अपडेट!

Mitchell Santner (image via X) न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को आईपीएल 2026 में फील्डिंग करते समय अपने बाएं कंधे में चोट लगने के बाद, ग्रेड-3 ACL टियर होने की पुष्टि...

IPL 2026, Match 44: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, CSK vs MI: match preview (image via X) मुंबई इंडियंस शनिवार, 2 मई को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मैच में चेन्नई...

‘मैं बस चाहता था कि गेंद जमीन पर न गिरे’ – GT vs RCB मैच के बाद अपने विवादित कैच पर Jason Holder ने दिया बड़ा बयान!

IPL 2026, GT vs RCB: Jason Holder (image via X) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात और बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले के...

IPL 2026: GT की RCB पर दमदार 4 विकेट से जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, GT vs RCB: Stats Review (image via X) गुजरात टाइटंस ने गुरुवार, 30 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के 42वें मैच में मौजूदा...