Skip to main content

ताजा खबर

अर्शदीप सिंह और शुभमन गिल के परिवार वालों से की पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मुलाकात, आप भी देखें तस्वीरें

Punjab CM Bhagvant Maan Meet Shubman Gill and Arshdeep Singh (Pic Source-X)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज यानी 15 फरवरी को भारतीय टीम के शानदार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और बेहतरीन बल्लेबाज शुभमन गिल और उनके परिवार वालों के साथ मुलाकात की। अर्शदीप सिंह और शुभमन गिल को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया की ओर से भाग लेते हुए देखा जाएगा।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान और UAE में खेला जाएगा। टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा करते हुए नजर आएंगे जबकि शुभमन‌ गिल को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। अर्शदीप सिंह की बात की जाए तो उन्होंने भी टीम इंडिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और विरोधी टीम के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डाला है।

आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी उन्हें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। दरअसल अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल होने की वजह से आगामी टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाएंगे और इसी वजह से अर्शदीप सिंह के ऊपर अच्छी गेंदबाजी करने का काफी दबाव होगा। अर्शदीप सिंह मोहम्मद शमी के साथ नई गेंद से घातक गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की है जिसमें उन्हें शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह के परिवार वालों के साथ बातचीत करते हुए देखा गया है।

यह रही तस्वीरें:

ਅੱਜ ਦੇਸ਼ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਮਾਣ ਵਧਾਉਣ ਵਾਲੇ ਮਾਣਮੱਤੇ ਖਿਡਾਰੀ ਭਾਰਤੀ ਕ੍ਰਿਕੇਟ ਟੀਮ ਦੇ ਉੱਪ ਕਪਤਾਨ ਸ਼ੁਭਮਨ ਗਿੱਲ ਅਤੇ ਤੇਜ਼ ਗੇਂਦਬਾਜ ਅਰਸ਼ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਪਰਿਵਾਰ ਸਮੇਤ ਮਿਲਣ ਆਏ। ਮਿਲ ਕੇ ਬਹੁਤ ਚੰਗਾ ਲੱਗਿਆ।

Champion Trophy 2025 ਲਈ ਦੋਵਾਂ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਸ਼ੁੱਭਕਾਮਨਾਵਾਂ। ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਤੁਹਾਡੇ ‘ਤੇ ਮਾਣ ਹੈ।
………
आज देश… pic.twitter.com/WnwXf0bX9J

— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) February 14, 2025

यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है। टीम इंडिया की बात की जाए तो उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज को क्लीनस्वीप किया था। टीम इंडिया के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि यह दोनों ही खिलाड़ी जबरदस्त फॉर्म में है और आगामी टूर्नामेंट में भी उन्हें अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है।

रोहित शर्मा ने भी इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में मैच विनिंग शतक जड़ा था। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली इस समय शानदार फॉर्म में नहीं है लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उन्हें भी जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। भगवंत मान ने इन दोनों ही खिलाड़ियों को आगामी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...