Skip to main content

ताजा खबर

अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी के किस सत्र को किस टीम ने जीता? पूरी लिस्ट के बारे में जाने यहां

अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी के किस सत्र को किस टीम ने जीता? पूरी लिस्ट के बारे में जाने यहां

Champions Trophy Winner (Pic Source-X)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। सभी टीमों को आगामी टूर्नामेंट के लिए जमकर अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है। आगामी सीजन में कुल 8 टीमों को आपस में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

यह आठ टीम है पाकिस्तान, इंडिया, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, अफ़गानिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को मिनी वर्ल्ड कप भी कहा जाता है और इसकी शुरुआत 1998 में हुई थी।

साल 1998 में साउथ अफ्रीका ने फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सीजन को अपने नाम किया था। यह टूर्नामेंट बांग्लादेश में खेला गया था। चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा संस्करण केन्या में हुआ था जिसको न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया था। न्यूजीलैंड टीम ने फाइनल में इंडिया को मात दी थी। तीसरा सीजन 2002 में हुआ था जिसमें श्रीलंका को भारत के खिलाफ फाइनल में हार झेलनी पड़ी थी। यह टूर्नामेंट श्रीलंका में आयोजित किया गया था।

2004 में इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को फिर हराया और यह टूर्नामेंट भी श्रीलंका में होस्ट किया गया था। पांचवा सीजन चैंपियंस ट्रॉफी का 2006 में इंडिया में हुआ था जिसको ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। कंगारू टीम ने फाइनल में वेस्टइंडीज को करारी शिकस्त दी थी। 2009 सीजन साउथ अफ्रीका में होस्ट किया गया था जिसको ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में श्रीलंका को हराया था।

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 को पाकिस्तान ने जीता था

चैंपियंस ट्रॉफी का सातवां संस्करण इंग्लैंड में होस्ट किया गया था। इस सीजन को टीम इंडिया ने अपने नाम किया था और उन्होंने फाइनल में इंग्लैंड को मात दी थी। चैंपियंस ट्रॉफी का पिछला संस्करण इंग्लैंड में होस्ट किया गया था। इस सीजन को पाकिस्तान ने जीता था। सरफराज अहमद की कप्तानी में पाकिस्तान ने इंडिया को फाइनल में हराया था।

अब आगामी सीजन पाकिस्तान और UAE में आयोजित किया जाएगा। सभी टीम आगामी टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार है। टीम इंडिया की बात की जाए तो रोहित शर्मा की कप्तानी में उन्हें कप उठाते हुए देखा जा सकता है।

আরো ताजा खबर

साउथ अफ्रीका के इस नए ओपनर ने डेब्यू वनडे में 150 रन बनाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Jordan Hermann (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज जॉर्डन हरमन ने अपने वनडे डेब्यू को यादगार बना दिया। नामीबिया के खिलाफ विंडहोक में खेले गए पहले...

पोंटिंग और स्टीव वॉ को पीछे छोड़ Joe Root ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, बने तीसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले क्रिकेटर

Joe Root (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन...

9 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान किया, ऋतुराज गायकवाड़ वनडे टीम की कप्तानी करेंगे पुरुष चयन...

ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ सीरीज के लिए इंडिया ‘ए’ की टीम घोषित, हार्दिक पांड्या की वापसी; गायकवाड़ और पडिक्कल बने कप्तान

India A squads for AUS series: Pandya returns; Padikkal, Gaikwad named captains (image via getty) India A squad for Australia A series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पुरुष चयन...