
Abhishek Sharma Shubman Gill (Image credit Twitter – X)
क्रिकेटरों के बीच की दोस्ती और पुराने किस्से अक्सर फैंस को काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में हुए BCCI नमन पुरस्कार 2026 के दौरान ऐसा ही एक मजेदार किस्सा सामने आया, जब युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपने बचपन के दोस्त शुभमन गिल से जुड़ी एक खास बात साझा की।
इस कार्यक्रम में मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले खिलाड़ियों से बातचीत कर रहे थे। बातचीत के दौरान उन्होंने अभिषेक शर्मा से एक दिलचस्प सवाल पूछा कि उनका पहला मोबाइल फोन कौन सा था। इस सवाल के जवाब में अभिषेक ने न सिर्फ अपने फोन के बारे में बताया, बल्कि शुबमन गिल से जुड़ा एक मजेदार खुलासा भी कर दिया।
अभिषेक ने कहा कि उनका पहला फोन सैमसंग कंपनी का था। लेकिन उन्हें आज भी अपने अंडर-एज क्रिकेट के दिन अच्छी तरह याद हैं। उन्होंने बताया कि उस समय ज्यादातर युवा खिलाड़ियों के पास मोबाइल फोन भी नहीं होता था। हालांकि, उनके ग्रुप में एक खिलाड़ी ऐसा था जिसके पास उस समय का सबसे महंगा फोन था, और वह खिलाड़ी थे शुबमन गिल।
अंडर-एज दिनों से ही अभिषेक शर्मा और शुबमन गिल की दोस्ती काफी खास
अभिषेक ने मुस्कुराते हुए कहा कि अंडर-12 या अंडर-14 के दिनों में उनके ग्रुप में सिर्फ गिल ही ऐसे खिलाड़ी थे जिनके पास आईफोन था। उस समय आईफोन काफी महंगा और खास माना जाता था, इसलिए यह बात उनके दोस्तों को आज भी याद है।
दरअसल, अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की दोस्ती काफी पुरानी है। दोनों ने बहुत कम उम्र से साथ में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। वे एक ही क्रिकेट अकादमी में अभ्यास करते थे और पंजाब के घरेलू क्रिकेट में भी साथ-साथ खेलते हुए आगे बढ़े। समय के साथ दोनों खिलाड़ियों ने अपने खेल से काफी पहचान बनाई। मेहनत और लगातार अच्छे प्रदर्शन की बदौलत दोनों आज क्रिकेट की दुनिया में बड़े नाम बन चुके हैं।
दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही खिलाड़ी ओपनिंग बल्लेबाज हैं और अपनी-अपनी आईपीएल टीमों के लिए भी पारी की शुरुआत करते हैं। उनकी बल्लेबाजी शैली आक्रामक मानी जाती है और कई मौकों पर दोनों ने टीम के लिए शानदार पारियां खेली हैं।
अभिषेक द्वारा साझा किया गया यह मजेदार किस्सा अब फैंस के बीच काफी चर्चा में है, क्योंकि इससे उनके और शुभमन गिल के बचपन के दिनों की झलक भी देखने को मिलती है।
IPL 2026: RCB vs DC मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां
IPL 2026: हेड टू हेड रिकाॅर्ड में कौन है आगे आरसीबी या दिल्ली कैपिटल्स? यहां जानें
आईपीएल में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, पंजाब किंग्स के लिए अभी तक कोई नहीं कर पाया है ऐसा
17 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

