Skip to main content

ताजा खबर

“अपने पैरों का इस्तेमाल करना चाहिए”- चेन्नई टेस्ट में फ्लॉप होने के बाद पूर्व कोच ने दी विराट को सलाह

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने सुझाव दिया कि विराट कोहली को स्पिनरों को उनके प्लान के अनुसार गेंदबाजी करने देने के बजाय उन्हें अस्थिर करने का प्रयास करना चाहिए। उनका ये बयान तब आया जब कोहली ने शुक्रवार, 20 सितंबर को चेन्नई में पहले टेस्ट के दूसरे दिन दूसरी पारी में मेहदी हसन मिराज को अपना विकेट दे दिया।

कोहली को हाल के दिनों में स्पिनर्स के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा है। 2021 के बाद से उन्हें 18 मौकों पर स्पिनरों ने आउट किया है। शुक्रवार को, मेहदी हसन मिराज की एक खराब गेंद पर फ्लिक शॉट खेलने के चक्कर में LBW आउट हो गए। हालांकि अगर विराट ने उस गेंद पर DRS लिया होता तो शायद वो LBW आउट होने से बच जाते।

दरअसल उस गेंद का जब रीप्ले दिखाया गया तब उसमें पता चला कि गेंद उनके पैड पर लगी थी। विराट के उस विकेट पर अपना रिएक्शन ददेते हुए शास्त्री ने कहा कि विराट कोहली को अपने पैरों का इस्तेमाल करना चाहिए, स्वीप शॉट खेलना चाहिए और समय-समय पर इन-फील्ड पर हवाई शॉट भी लगाना चाहिए। ऐसा करने से विपक्षी टीम के स्पिनर्स का प्लान भंग हो सकता है और वो आसानी से रन बना सकते हैं।

रवि शास्त्री ने दी विराट कोहली को अहम सलाह

कमेंट्री के दौरान शास्त्री ने कहा कि, “वह (विशेष रूप से पिछले 2-3 वर्षों में) स्पिनरों के सामने आया है। लेकिन उसने बहुत सारे रन भी बनाए हैं। आप उसे और अधिक करते हुए देखना चाहते हैं, वह है अपने पैरों का उपयोग करना। गेंद की पिच तक पहुंचें, शायद स्वीप का उपयोग करें। आपको समय के साथ चलना होगा, जब मैदान ऊपर हो तो शीर्ष पर जाने से न डरें।  आप उसे अपनी ओर गेंदबाजी करने की अनुमति देने के बजाय स्पिनरों को परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं।

शास्त्री ने आगे कहा कि, “इसके अलावा कुछ ऐसे ट्रैक भी हैं जिन पर भारत ने खेला है। यह आसान नहीं है। साथ ही मैं कुछ ऐसे विकेट के बारे में जानता हूं जहां पहली पारी में शुभमन गिल की तरह वह भी लेग वाइड कैच आउट हुए हैं। उन्हें इसके बारे में पता होगा। यह निश्चित है। ऐसा कोई बल्लेबाज नहीं है जिसे याद न हो। जाहिर तौर पर आप समाधान खोजने का एक तरीका ढूंढते हैं। पता लगाएं कि आपके लिए क्या काम करता है और उस पर कायम रहें।

 

Beta

Beta feature

আরো ताजा खबर

IPL 2026 Auction: कौन हैं मंगेश यादव, जिनपर RCB ने लगाया बड़ा दांव, 30 लाख से पहुंचे सीधे 5.20 करोड़

Mangesh Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एक उभरते हुए भारतीय खिलाड़ी पर बड़ा दांव लगाया। मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाजी...

CSK Final Squad for IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां

IPL 2026: Chennai Super Kings full squad चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 नीलामी में अकील होसेन को ₹2 करोड़ में साइन करके अपनी टीम को मजबूत किया। उन्होंने अनकैप्ड...

RR Final Squad for IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां 

Rajasthan Royals (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन आज 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में समाप्त हुआ। करीब 7 घंटे तक चले इस...

SRH Final Squad for IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां

IPL 2026: Sunrisers Hyderabad full squad सनराइजर्स हैदराबाद के पास आईपीएल 2025 में सबसे मजबूत टीमों में से एक थी, जिसमें ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, पैट कमिंस, नीतीश कुमार रेड्डी...