Skip to main content

ताजा खबर

अपनी मस्ती में मस्त रहते हैं Rohit Sharma, टेंशन फ्री अंदाज में कर रहे हैं टेस्ट सीरीज की तैयारी

अपनी मस्ती में मस्त रहते हैं Rohit Sharma टेंशन फ्री अंदाज में कर रहे हैं टेस्ट सीरीज की तैयारी

Rohit Sharma (Image Credit-Instagram)

जल्द ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज होगा, जिसके जरिए कप्तान Rohit Sharma के अलावा बल्लेबाज विराट-पंत और तेज गेंदबाज बुमराह की 22 गज पर वापसी होगी। दूसरी ओर इस टेस्ट सीरीज के लिए हिटमैन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है, जहां वो फिटनेस के अलावा बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। जिसका एक वीडियो सामने आया था और अब उनकी इंस्टा पर कुछ नई तस्वीरें भी पोस्ट की गई है।

Rohit Sharma हैं कप्तान तो, कौन होगा उप कप्तान?

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, वहीं इस टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। जहां Rohit Sharma की कप्तानी वाली टीम में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है और लगभग वो ही टीम है जिसने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी। वहीं इस बार टीम की उप कप्तानी जसप्रीत बुमराह को मिली है, जिसे देख फैन्स काफी खुश हैं। दूसरी ओर कुछ रिपोर्ट्स आई थी, जिसमें बताया गया था कि रोहित BGT का पहला या दूसरा मैच निजी कारणों के चलते मिस कर सकते हैं। ऐसे में शायद बुमराह आपको ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।

हंसी-मजाक में ट्रेनिंग करते हैं कप्तान Rohit Sharma

*टीम इंडिया के कप्तान Rohit Sharma की कुछ तस्वीरें सामने आई है इंस्टा पर।
*जहां इन तस्वीरों में हिटमैन अगली टेस्ट सीरीज के लिए कड़ी धूप में तैयारी कर रहे हैं।
*इस दौरान उन्होंने दौड़ लगाने के अलावा नेट्स में भी किया बल्लेबाजी का अभ्यास।
*एक तस्वीर में रोहित नजर आए टेंशन फ्री, जहां वो किसी बात पर हंस रहे थे।

Rohit Sharma की ये तस्वीरें आई हैं सामने

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team Ro (@team45ro)

A post shared by Team Ro (@team45ro)

हिटमैन ने अपना एक वीडियो भी पोस्ट किया था

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप

रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट पर डालते हैं नजर

हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।

আরো ताजा खबर

‘मुझे विराट के खिलाफ बोलने के लिए पैसे ऑफर हुए’ जर्मन माॅडल ने कोहली को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

LizLaz and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) जर्मन माॅडल लिजलैज (LizLaz) ने हाल में ही एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। लिजलैज ने हालिया एक मीडिया इंटरव्यू में बताया...

IPL 2026: ‘भुवनेश्वर कुमार की टैलेंट’ इरफान पठान ने MI के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी की जमकर तारीफ की

Bhuvneshwar Kumar (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से जीत दर्ज कर IPL 2026 में अपनी स्थिति मजबूत कर...

IPL 2026: रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर प्लेऑफ उम्मीदों को रखा जिंदा 

Axar Patel (Image Credit- Twitter X) पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 55वां मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले...

PBKS vs DC, Top 10 Memes: पंजाब बनाम दिल्ली मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, PBKS vs DC: top 10 memes (image via X) कप्तान अक्षर पटेल ने आगे बढ़कर एक अहम अर्धशतक बनाया, जबकि डेविड मिलर ने भी 51 रनों की महत्वपूर्ण...