Skip to main content

ताजा खबर

अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में धोनी, हार्दिक और सलमान खान ने साथ में जमकर किया डांस, आप भी देखें वीडियो

Hardik Pandya and Indian Players In anant-Radhika Sangeet Ceremony (Pic Source-X)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, शानदार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को साथ में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में जमकर डांस करते हुए देखा गया। यह संगीत सेरेमनी मुंबई में आयोजित की गई।

दोनों क्रिकेट खिलाड़ी और सलमान खान को प्रसिद्ध गाना जुम्मे की रात में डांस करते हुए देखा गया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। यही नहीं इस वीडियो में रणवीर सिंह और दोनों अंबानी भाइयों को भी साथ में डांस करते हुए देखा गया। इस कार्यक्रम में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव भी मौजूद थे। बता दें, भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में हाल ही में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 अपने नाम किया।

यह रही वीडियो:

Dhoni, Salman Khan, Ranveer, Hardik dancing together in Anant Ambani Sangeet Ceremony. 🔥 pic.twitter.com/lvFjDUUlhy

— Johns. (@CricCrazyJohns) July 6, 2024

अंबानी परिवार ने हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को संगीत सेरेमनी में किया सम्मानित

हाल ही में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया और इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया। इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। इसी के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में अंबानी परिवार ने रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव को सभी लोगों के सामने सम्मानित किया।

यह तीनों ही खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आते हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि नीता अंबानी इन तीनों ही खिलाड़ियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रही है।

“𝙏𝙤𝙪𝙜𝙝 𝙏𝙞𝙢𝙚𝙨 𝘿𝙤𝙣’𝙩 𝙇𝙖𝙨𝙩, 𝙏𝙤𝙪𝙜𝙝 𝙋𝙚𝙤𝙥𝙡𝙚 𝘿𝙤”👏

Mrs. Nita Ambani summed up Team India’s brilliant campaign as they stood against the odds in the #T20WorldCup and emerged as the undisputed champions. 🏆🇮🇳#MumbaiIndians pic.twitter.com/uPibPmWTGK

— Mumbai Indians (@mipaltan) July 6, 2024

मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो को साझा किया और इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘मुश्किल समय ज्यादा दिनों तक नहीं रहता है लेकिन मुश्किल लोग ऐसा कर दिखाते हैं। नीता अंबानी ने भारतीय टीम के शानदार अभियान के लिए टीम के खिलाड़ियों का शानदार तरीके से स्वागत किया।’

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: मैनचेस्टर टेस्ट मैच से पहले जमकर पसीना बहाते हुए नजर आए ऋषभ पंत, वायरल हुई वीडियो 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से पहले जमकर पसीना बहाते हुए नजर आए...

ENG vs IND 2025: अर्शदीप के चोटिल होने के बाद अंशुल कंबोज की हुई टीम इंडिया में एंट्री, खेल सकते हैं मैनचेस्टर टेस्ट

Arshdeep Singh and Anshul Kmboj (Image Credit- Twitter X)मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया है।...

WCL 2025: तो इस वजह से हुआ इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस मैच रद्द, यहां जानें बड़ी वजह 

WCL 2025 (Image Credit- Twitter X)इंग्लैंड में जारी वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के जारी सीजन में इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस के बीच होने वाला मुकाबला रद्द हो गया है।...

ENG vs IND 2025: रिकॉर्ड बनाने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं बुमराह, मैनचेस्टर में हो सकता है यह कमाल

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम के लिए बेहद अहम खिलाड़ी हैं।...