Skip to main content

ताजा खबर

अनंत-राधिका की शादी में परिवार संग पहुंचे धोनी, हार्दिक भी Dashing outfit में आए नजर

अनंत-राधिका की शादी में परिवार संग पहुंचे धोनी हार्दिक भी Dashing outfit में आए नजर

MS Dhoni and Hardik Pandya Attend Anant-Radhika’s wedding

भारत के प्रसिद्ध बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत आज राधिक मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बॉलीवुड जगत से लेकर क्रिकेट जगत के लोग अनंत-राधिका की शादी को अटेंड कर रहे हैं। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) परिवार संग शादी में पहुंचे, जहां बेटी जीवा भी उनके साथ नजर आई।

दरअसल, अनंत-राधिका के शादी फंक्शन से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एमएस धोनी और उनकी वाइफ साक्षी धोनी नजर आ रहे हैं। साथ में बेटी जीवा भी है। तीनों ने ही ट्रेडिशनल ड्रेस पहन रखा है और वे इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

परिवार संग पहुंचे धोनी

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

इसके अलावा भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने भी शादी समारोह में शिरकत किया। हालांकि, वीडियो में वह अकेले नजर आए। उनके साथ न तो पत्नी नताशा दिखीं और न ही भाई क्रुणाल साथ में दिखे। हार्दिक ने ह्वाइट गोल्डन रंग का एक बेहद खूबसूरत ड्रेस पहन रखा है। उनका ये आउटफिट फैन्स को काफी पसंद आ रहा है और वे इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

डैशिंग आउटफिट में नजर आए हार्दिक

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

बता दें कि बारात अंबानी के मुंबई स्थित निवास एंटीलिया से निकलकर जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंच गई है। इस दौरान छोटे भाई की शादी में ईशा अंबानी पीरामल थिरकती हुई दिखीं। इसके अलावा बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाए। इसके अलावा दुनियाभर के बिजनेस घराने के लोग अनंत-राधिका की शादी अटेंड करने पहुंचे हैं।

আরো ताजा खबर

RCB vs LSG: आउट-ऑफ-फॉर्म चल रहे निकोलस पूरन को हेजलवुड ने किया क्लीन बोल्ड! देखें वीडियो

IPL 2026: Josh Hazlewood knocks over Nicholas Pooran’s stumps with a peach (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फ़ास्ट बॉलर जोश हेजलवुड ने बुधवार, 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर...

RCB vs LSG: टॉस जीतकर RCB ने पहले फील्डिंग चुनी; हेजलवुड की वापसी हुई है, देखें टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, RCB vs LSG: rcb opted to field first (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 के 23वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स...

IPL 2026: मुंबई इंडियंस खेमे के लिए बुरी खबर, इस वजह से पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे रोहित शर्मा

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के बीच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि टीम...

15 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बल्लेबाजी उन्हें निराश कर रही है’ – चेन्नई के हाथों हार के बाद KKR की समस्याओं पर आकाश चोपड़ा आकाश चोपड़ा का...