Skip to main content

ताजा खबर

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी की सेरेमनी में शिखर धवन को बॉलीवुड स्टार्स के साथ जमकर डांस करते हुए देखा गया

Shikhar Dhawan With Bollywood Stars (Pic Source-X)

भारतीय टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के सेलिब्रेशन में बॉलीवुड स्टार्स अनन्य पांडे, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह के साथ जमकर डांस करते हुए देखा गया। यह वीडियो 12 जुलाई की है। इस शानदार इवेंट में दुनियाभर के तमाम प्रसिद्ध लोगों ने हिस्सा लिया है जो मुंबई के जिओ वर्ल्ड सेंटर पर आयोजित किया जा रहा है।

शिखर धवन की बात की जाए तो उन्हें अंतिम बार भारतीय टीम की ओर से 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए देखा गया था। शिखर धवन को वनडे वर्ल्ड कप 2023 की भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था जिसमें मेजबान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। शिखर धवन को आखिरी बार इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए देखा गया था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने पांच मैच खेले थे और फिर चोटिल होने की वजह से बचे हुए मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले पाए थे। शिखर धवन ने आईपीएल 2024 की पांच पारी में 30.4 की औसत से 152 रन बनाए थे।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि शिखर धवन बॉलीवुड की कई प्रसिद्ध हस्तियों के साथ इस इवेंट में जमकर डांस कर रहे हैं। शिखर धवन के अलावा और भी कई भारतीय खिलाड़ियों ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की सेरेमनी में हिस्सा लिया।

यह रही वीडियो:

ananya panday shikhar dhawan ranveer singh vibing altogether oh god what a crazy night😭pic.twitter.com/vt5i1ombOW

— 𐙚 (@4annipie) July 12, 2024

इस साल की शुरुआत में शिखर धवन ने ANI के साथ इंटरव्यू के दौरान अपने करियर और संन्यास की योजना को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि, ‘मैं इस समय उस बदलाव की ओर जा रहा हूं जहां मेरी क्रिकेट विश्राम पर आएगी और जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू होगा। एक उम्र तक ही आप खेल सकते हैं। यह 1 साल भी हो सकता है 2 साल भी और उससे ज्यादा भी।’

शिखर धवन को अब इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में खेलते हुए देखा जा सकता है। उससे पहले उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए देखना थोड़ा मुश्किल होगा क्योंकि इस समय युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। शिखर धवन खुद यही दुआ कर रहे होंगे कि जल्द से जल्द वो भारतीय टीम में वापसी करें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दुनिया के सामने रखें।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 44: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, CSK vs MI: match preview (image via X) मुंबई इंडियंस शनिवार, 2 मई को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मैच में चेन्नई...

‘मैं बस चाहता था कि गेंद जमीन पर न गिरे’ – GT vs RCB मैच के बाद अपने विवादित कैच पर Jason Holder ने दिया बड़ा बयान!

IPL 2026, GT vs RCB: Jason Holder (image via X) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात और बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले के...

IPL 2026: GT की RCB पर दमदार 4 विकेट से जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, GT vs RCB: Stats Review (image via X) गुजरात टाइटंस ने गुरुवार, 30 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के 42वें मैच में मौजूदा...

1 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (30 अप्रैल) गुजरात टाइटन्स ने RCB को 4 विकेट से हराया गुजरात टाइटन्स ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी के...