Skip to main content

ताजा खबर

अगस्त 16 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से

अगस्त 16 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से

Virat And Team India (Image Credit- X)

1) Viral: Independence Day पर रोहित शर्मा को मिला ट्रिब्यूट, यूनिवर्सिटी के छात्रों ने बनाया स्पेशल डांस वीडियो

रोहित शर्मा ने जो देश के लिए टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती है उसके लिए उन्हें पारुल यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा इस 15 अगस्त पर एक खास ट्रिब्यूट दिया गया। पारुल यूनिवर्सिटी के कुछ छात्र जो रोहित शर्मा के फैंस हैं, उन्होंने एक खास ऐक्ट रीक्रीएट किया जिसमें पूरी टीम इंडिया फाइनल की ट्रॉफी उठा रही थी। इस वीडियो में फैंस ने रोहित शर्मा का वह WALK भी कॉपी किया जो रोहित ने ट्रॉफी लेने के दौरान किया था। रोहित शर्मा के लिए बनाया गया यह ऐक्ट आपको काफी इमोशनल कर देगा। (पढ़ें पूरी खबर)

2) WI vs SA: दूसरा टेस्ट: पहला दिन: शमार जोसेफ ने अपनी रफ़्तार से बरपाया कहर, 5 विकेट हॉल लेकर तोड़ी अफ्रीकी टीम की कमर

वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से गेंदबाजों के नाम रहा। पहले दिन कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला, जो टेस्ट क्रिकेट के पहले दिन काफी कम देखने को मिलता है। दोनों टीमों को मिलाकर कुल 17 विकेट गिरे। दोनों टीमों की ओर से कोई भी बल्लेबाज पिच पर टिक नहीं पाया। इस दौरान वेस्टइंडीज के युवा सनसनी शमार जोसेफ ने करियर का तीसरा 5 विकेट हॉल लेकर कहर बरपाया। (पढ़ें पूरी खबर)

3) DPL 2024: दिल्ली प्रीमियर लीग का पहला मैच खेलेंगे ऋषभ पंत, लेकिन एक शर्त पर…

दिल्ली प्रीमियर लीग टी20 के पहले सीजन को सफल बनाने और इसको बढ़ावा देने के लिए, भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 17 अगस्त को सीजन के पहले मैच में खेलने का फैसला लिया है। हालांकि, पंत सिर्फ एक ही मुकाबला खेलेंगे। उन्होंने इसको लेकर पहले ही आयोजकों को सूचित कर दिया है। ऋषभ पंत पुरानी दिल्ली 6 टीम के लिए खेलते हुए दिखेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

4) Chamari Athapaththu: महिला बिग बैश लीग में इस टीम के लिए अब 3 साल खेलेंगी चमारी अट्टापट्टू

Chamari Athapaththu signs deal with Sydney Thunder: चमारी अट्टापट्टू ने महिला बिग बैश लीग (WBBL) 2024 से पहले सिडनी थंडर के साथ तीन साल का करार किया है। श्रीलंकाई कप्तान पिछले साल एक अन-ड्राफ्टेड फ्री एजेंट के रूप में थंडर का हिस्सा थीं। जब टीम के कुछ ड्राफ्ट किए गए क्रिकेटर अनुपलब्ध हो गए थे, तब उन्होंने क्लब में चौथा विदेशी प्लेयर का स्लॉट भरा था। (पढ़ें पूरी खबर)

5) “मुझे कोई उम्मीद नहीं है…”, बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले सरफराज खान ने क्यों दिया ऐसा बयान

इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से सरफराज खान ने कहा कि, “मेरी कोई अपेक्षा नहीं है… लेकिन यदि मौका आएगा तो मैं तैयार रहूंगा। मैं हमेशा से यही करता आ रहा हूं और मुझे इसे बदलने का कोई कारण नहीं दिखता।” उन्होंने आगे कहा कि, “कुछ को अपने करियर में बहुत जल्द ब्रेक मिल जाता है। कुछ को इंतजार करना होता है। मेरे मामले में, मैं भाग्यशाली हूं कि इसमें समय लगा, क्योंकि मुझे घरेलू क्रिकेट में काफी समय बिताने का मौका मिला और उस अनुभव ने मुझे एक बेहतर बल्लेबाज बनने में मदद की।” (पढ़ें पूरी खबर)

6) Delhi Premier League 2024: दिल्ली प्रीमियर लीग कब शुरू होगा, टीमों के नाम और लाइव देखने का तरीका

दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 17 अगस्त से होने वाली है। 6 टीमों के इस टूर्नामेंट में इंडियन प्रीमियर लीग के कई सितारे हिस्सा लेंगे। इसके अलावा, टूर्नामेंट में 4 टीमों का महिला संस्करण भी होगा, जो पुरुषों की प्रतियोगिता के समानांतर चलेगा। दिल्ली ने हाल के दिनों में भारतीय क्रिकेट के कई महत्वपूर्ण नामों को अपने साथ जोड़ा है। इशांत शर्मा और ऋषभ पंत से लेकर अब हर्षित राणा और आयुष बदोनी जैसे उभरते सितारे भी दिल्ली की टीम में शामिल हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

7) महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी की अपील को BCCI ने ठुकराया, जाने क्या है बड़ी वजह

द हिंदू के मुताबिक जय शाह ने कहा कि, ‘आईसीसी ने हमसे पूछा था कि क्या हम वर्ल्ड कप की मेजबानी कर सकते हैं? मैंने इसके लिए पूरी तरह से मना कर दिया है। उस समय भारत में मानसून का सीजन होगा और साथ ही हमें अगले साल महिला वनडे वर्ल्ड कप को भी होस्ट करना है। हम इस चीज को लेकर कोई भी सिग्नल नहीं देना चाहते हैं कि भारत लगातार दो वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा।’ (पढ़ें पूरी खबर)

8) क्या बात है! अपनी फिटनेस सुधारने के अलावा, Mohammed Shami ने अपना Look भी बदल लिया है

काफी समय से NCA में Mohammed Shami कड़ी मेहनत कर रहे हैं, उनकी ये मेहनत टीम इंडिया में वापसी करने के लिए है। दूसरी ओर हर दिन शमी की कोई ना कोई रील वीडियो सामने आ ही जाती है, वहीं इस खिलाड़ी ने अपनी गेंदबाजी सुधारने के अलावा अपने Looks को लेकर भी काम किया है और वो नजर आने लगा है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) अपनी ही मस्ती में मस्त रहने लगे हैं Yuzvendra Chahal, शॉ ने रिकॉर्ड किया उनका फनी वीडियो

इन दिनों Yuzvendra Chahal इंग्लैंड में वनडे कप खेलने गए हुए हैं, जहां पहले ही मैच में Northamptonshire के लिए शानदार प्रदर्शन कर इस खिलाड़ी ने 5 विकेट अपने नाम किए थे। जिसके बाद से चहल की खुशी अलग लेवल पर है, ऐसे में अब इस स्पिनर से जुड़ी एक इंस्टा स्टोरी बल्लेबाज शॉ ने शेयर की है और वो काफी मजेदार भी है। (पढ़ें पूरी खबर)

10) On This Day: वो Lord’s का मैदान था, Virat Kohli की स्पीच थी और फिर टीम इंंडिया की जीत थी

Virat Kohli की कप्तानी में टीम इंडिया ने कई बार विदेशी धरती पर जीत अपने नाम की है, खासकर टेस्ट क्रिकेट में कोहली की कप्तानी सुपरहिट रही है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी एक जीत के बार में बताने जा रहे हैं, जिसने भारत के लोगों को खुशी से झूमने का मौका दिया था और टीम इंडिया ने इंग्लैंड में अपना लोहा मनवाया था। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

IPL 2026 की तैयारियों के लिए 10वीं के CBSE एग्जाम को छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi (Image credit Twitter – X) बिहार के होनहार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल न...

राशिद खान ने रचा इतिहास, टी20 में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Rashid Khan (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी...

16 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. T20 World Cup 2026: भारत का अब कब है अगला टी20 वर्ल्ड कप मैच? यहां जाने अब भारतीय क्रिकेट टीम का अगला...

T20 World Cup 2026: अजमतुल्लाह उमरजई ने ऑलराउंडर खेल की वजह से जीता अफगानिस्तान बनाम यूएई मैच का POTM

Azmatullah Omarzai (Image Credit- Twitter X) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 28 में ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई (Azmatullah Omarzai) अफगानिस्तान के लिए यूएई के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन...