Skip to main content

ताजा खबर

The Hundred Men’s 2025: चोटिल क्रिस वोक्स को वेल्श फायर में रिप्लेस करेंगे मैट हेनरी

Matt Henry (Image Credit- Twitter X)
Matt Henry (Image Credit- Twitter X)

जारी द हंड्रेड मैन्स 2025 के बचे हुए सीजन में वेल्श फायर में चोटिल क्रिस वोक्स को, न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी रिप्लेस करने वाले हैं। गौरतलब है कि वोक्स को भारत के खिलाफ घरेलू पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए कंधे में चोट लग गई थी।

तो वहीं, मैट हेनरी वेल्श फायर को जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद जाॅइन करेंगे। इस समय हेनरी क्रिकेट के तीनों फाॅर्मेट में कमाल की फाॅर्म में चल रहे हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ अब तक खेली गई तीन पारियों में इस दाएँ हाथ के तेज गेंदबाज ने क्रमशः 6/39, 3/51 और 5/40 के आंकड़े दर्ज किए हैं।

इस टेस्ट सीरीज से पहले, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज में न्यूजीलैंड की जीत में भी अहम भूमिका निभाई थी। 33 वर्षीय यह गेंदबाज त्रिकोणीय सीरीज में 8.47 की इकॉनमी रेट से रन देते हुए चार पारियों में 10 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में उभरा था।

साथ ही बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब मैट हेनरी द हंड्रेड में वेल्श फायर टीम के लिए खेलेंगे। इससे पहले साल 2023 व 2024 में क्रमश: 2 व 6 मैच खेल चुके थे। साल 2023 में हेनरी की इकाॅनमी 4.62 की और अगले साल 7.25 की रही थी।

तो वहीं, जारी टूर्नामेंट में वेल्श फायर टीम को अपने पहले मैच में नाॅर्दन सुपरचार्जस से 8 विकेट व 11 गेंद रहते हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब मैट हेनरी के टीम से जुड़ने के बाद उनकी गेंदबाजी यूनिट काफी मजबूत नजर आ रही है।

The Hundred 2025 के लिए वेल्श फायर टीम का स्क्वाॅड

जॉनी बेयरस्टो, डेविड पायने, टॉम कोहलर-कैडमोर, पॉल वाल्टर, टॉम एबेल, सैफ जैब, ल्यूक वेल्स, जोश हल, स्टीवी एस्किनाजी, मेसन क्रेन, अजीत सिंह डेल, बेन केलावे

ओवरसीज प्लेयर- स्टीव स्मिथ, मैट हेनरी, रिले मेरेडिथ, क्रिस ग्रीन

আরো ताजा खबर

IPL 2026 Auction: कौन हैं मंगेश यादव, जिनपर RCB ने लगाया बड़ा दांव, 30 लाख से पहुंचे सीधे 5.20 करोड़

Mangesh Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एक उभरते हुए भारतीय खिलाड़ी पर बड़ा दांव लगाया। मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाजी...

CSK Final Squad for IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां

IPL 2026: Chennai Super Kings full squad चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 नीलामी में अकील होसेन को ₹2 करोड़ में साइन करके अपनी टीम को मजबूत किया। उन्होंने अनकैप्ड...

RR Final Squad for IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां 

Rajasthan Royals (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन आज 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में समाप्त हुआ। करीब 7 घंटे तक चले इस...

SRH Final Squad for IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां

IPL 2026: Sunrisers Hyderabad full squad सनराइजर्स हैदराबाद के पास आईपीएल 2025 में सबसे मजबूत टीमों में से एक थी, जिसमें ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, पैट कमिंस, नीतीश कुमार रेड्डी...