Skip to main content

ताजा खबर

Sanjay Bangar करवा रहे हैं Virat को नेट्स में अभ्यास, आने वाले मैचों के लिए Kohli कर रहे हैं तैयारी खास

Virat Kohli (Image Credit- Instagram)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद से Virat Kohli क्रिकेट से दूर थे, लेकिन अब वो आगे आने वाले मैचों की तैयारियों में जुट गए हैं। इसी कड़ी में कोहली से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो कुछ लोगों के साथ नजर आ रहे हैं और अब विराट के इस वीडियो को फैन्स जमकर शेयर करने में लगे हैं।

अब लगातार क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे Virat Kohli

एक लंबे ब्रेक बाद Virat Kohli अब लगातार क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे, जिसका आगाज 30 जनवरी से हो जाएगा। जहां विराट पहले रणजी ट्रॉफी का मैच खेलेंगे दिल्ली टीम से, जो रेलवे के खिलाफ होगा। उसके बाद विराट इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज खेलने उतरेंगे, फिर वो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए दुबई रवाना हो जाएंगे। चैंपियंस ट्रॉफी के खत्म होने के कुछ समय बाद वो IPL के लिए मैदान में उतरेंगे, ऐसे में वो लगातार कई महीनों तक 22 गज पर नजर आने वाले हैं।

Sanjay Bangar करवा रहे हैं विराट को प्रैक्टिस

दूसरी ओर मुंबई में विराट कोहली Sanjay Bangar के अंडर बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं, Sanjay Bangar टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच रहे चुके हैं और साथ ही वो RCB के कोच भी थे। ऐसे में उनका विराट के साथ तालमेल अच्छा है। वहीं मुंबई से आए वीडियो में संजय बांगर स्पेशल तरीके से विराट को नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास करवा रहे हैं, जहां वो काफी पास से कोहली को गेंद डाल रहे हैं और विराट उसपर अलग-अलग शॉट्स खेल रहे हैं। वैसे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट के बल्ले से एक ही शतक निकला था और उसके बाद वो बाकी के 4 टेस्ट मैचों में सुपर फ्लॉप रहे थे।

कुछ इस तरह से अभ्यास कर रहे हैं कोहली

Virat Kohli working with Sanjay Banger in Mumbai. 🙇‍♂️ pic.twitter.com/T4zEhC2D2f

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 25, 2025

Virat Kohli ने अभ्यास के बीच दिए ऑटोग्राफ

*लंबे ब्रेक के बाद नेट्स में अभ्यास करते हुए स्पॉट हुए टीम इंडिया के बल्लेबाज Virat Kohli।
*सोशल मीडिया पर आए नए वीडियो में नेट सेशन के बीच बल्ले पर ऑटोग्राफ देते दिखे विराट।
*इस दौरान कोहली ने नेट गेंदबाजों के साथ तस्वीर करवाई क्लिक और बात करते हुए भी दिखे।
*30 जनवरी से रेलवे टीम के खिलाफ रणजी मैच खेलते हुए नजर आएंगे विराट कोहली।

आप भी देखो Virat Kohli से जुड़ा ये वीडियो

Virat Kohli giving autographs to fans during practice session in Mumbai. ❤️pic.twitter.com/4jMXBeRyGa

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 25, 2025

আরো ताजा खबर

IPL 2026 Auction: कौन हैं मंगेश यादव, जिनपर RCB ने लगाया बड़ा दांव, 30 लाख से पहुंचे सीधे 5.20 करोड़

Mangesh Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एक उभरते हुए भारतीय खिलाड़ी पर बड़ा दांव लगाया। मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाजी...

CSK Final Squad for IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां

IPL 2026: Chennai Super Kings full squad चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 नीलामी में अकील होसेन को ₹2 करोड़ में साइन करके अपनी टीम को मजबूत किया। उन्होंने अनकैप्ड...

RR Final Squad for IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां 

Rajasthan Royals (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन आज 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में समाप्त हुआ। करीब 7 घंटे तक चले इस...

SRH Final Squad for IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां

IPL 2026: Sunrisers Hyderabad full squad सनराइजर्स हैदराबाद के पास आईपीएल 2025 में सबसे मजबूत टीमों में से एक थी, जिसमें ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, पैट कमिंस, नीतीश कुमार रेड्डी...