Skip to main content

ताजा खबर

MLC 2025: आगामी सीजन में वाॅशिंगटन फ्रीडम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे ग्लेन मैक्सवेल

MLC 2025 आगामी सीजन में वाॅशिंगटन फ्रीडम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे ग्लेन मैक्सवेल

Glenn Maxwell (Image Credit- Twitter X)

मेजर लीग क्रिकेट 2025 के आगामी सीजन में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, वाॅशिंगटन फ्रीडम की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं। हालांकि, इससे पहले गत सीजन में स्टीव स्मिथ की अगुवाई में टीम ने खिताब जीता था, लेकिन नेशनल ड्यूटी व कम उपलब्धता की वजह से फ्रेंचाइजी ने मैक्सवेल को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है।

हालांकि, ग्लेन मैक्सवेल जो हाल में ही वनडे क्रिकेट से रिटायर हुए हैं, को बिग बैश लीग में कप्तानी करने का खासा अनुभव है। मेलबर्न स्टार्स की मैक्सवेल ने 65 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें टीम को 34 में जीत मिली, तो 30 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। साथ ही एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। इसके अलावा वह आईपीएल 2017 में पंजाब किंग्स की कप्तानी भी कर चुके हैं, जिसमें टीम ने 14 में से सात मैचों में जीत हासिल की थी, और वे प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गए थे।

दूसरी ओर, मैक्सवेल को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपने को लेकर वाॅशिंगटन फ्रीडम ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट भी शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- कप्तान मैक्सवेल स्क्रिप्ट को फिर से लिखने के लिए तैयार हैं। ग्लेन मैक्सवेल बधाई, मेजर लीग क्रिकेट 2025 में फ्रीडम टीम का नेतृत्व करेंगे। स्टीव स्मिथ सीजन के दौरान खेले जाने वाले दो मैचों में टीम की कप्तानी करेंगे।

देखें वाॅशिंगटन फ्रीडम की यह पोस्ट

MLC 2024 में ग्लेन मैक्सवेल के प्रदर्शन पर एक नजर

मेजर लीग क्रिकेट के पिछले सीजन में ग्लेन मैक्सवेल के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। 8 पारियों में मैक्सवेल ने 38.25 की औसत से कुल 153 रन बनाए थे।

MLC 2025 के लिए वाॅशिंगटन फ्रीडम का फुल स्क्वाॅड

ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), स्टीव स्मिथ, मार्क चैपमैन, मुख्तार अहमद, जैक एडवर्ड्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल ओवेन, अभिषेक पराडकर, ओबस पिएनार, इयान हॉलैंड, जस्टिन डिल, एंड्रीज गौस, लाहिरू मिलंथा, सौरभ नेत्रावलकर, अमिला अपोंसो, यासिर मोहम्मद, लॉकी फर्ग्यूसन, जेसन बेनरेनडॉर्फ, बेन सियर्स

আরো ताजा खबर

Asia Cup 2025: अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमिटी पर चलेगी तलवार! एशिया कप के बाद होंगे ये 2 बदलाव 

BCCI (Image Credit- Twitter X)एशिया कप 2025 के समाप्त होने के बाद, अजीत अगरकर की अगुवाई वाली मैन्स सेलेक्शन कमिटी में दो बदलाव देखने को मिल सकते हैं। गौरतलब है...

SM Trends: 22 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

(Image Credit- Twitter X)मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा, साउथ जोन के नेशनल सेलेक्टर बन सकते हैं। इसको लेकर पोस्ट काफी तेजी से सोशल मीडिया पर...

AUS vs SA 2nd ODI: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 84 रनों से हराया, लुंगी एंगीडी ने गेंद से बरपाया कहर 

Australia vs South Africa, 2nd ODI (Image Credit- Twitter X)Australia vs South Africa, 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला...

22 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X)1. प्रज्ञान ओझा को बीसीसीआई पुरुष चयन पैनल में शामिल किए जाने की संभावना बीसीसीआई ने पुरुष और महिला चयन समितियों में पदों के लिए...