Skip to main content

ताजा खबर

The new, updated kms activator for your Windows 11,10,8 and Office 2010, 2013, 2016, 2021 may be useful for you.

MI vs KKR टॉस अपडेट: मुंबई इंडियंस की टीम में ये खिलाड़ी करेगा डेब्यू, KKR में हुई इस धाकड़ प्लेयर की वापसी

MI vs KKR
MI vs KKR

IPL 2025 का 12वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस सीजन मुंबई इंडियंस पहली बार अपने होमग्राउंड पर मैच खेल रही है। मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में दोनों टीमें बदलाव के साथ खेलने के लिए उतरी है।

मुंबई इंडियंस की बात करें तो वहां विल जैक्स की वापसी हुई है और अश्विनी कुमार उनके लिए डेब्यू कर रहे हैं। वहीं कोलकाता की बात करें तो वहां भी एक बदलाव हुआ है। सुनील नरेन जो पिछले मैच में ख़राब तबियत की वजह से नहीं खेल रहे थे उनकी वापसी हुई है और उनकी जगह मोईन अली को टीम से बाहर किया गया है।

टॉस जीतने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि, हम पहले गेंदबाजी करेंगे, यह अच्छा ट्रैक लग रहा है। वानखेड़े को जानते हुए, ओस आ सकती है या नहीं भी। शुरुआत में कुछ स्विंग हो सकती है, यह अच्छा खेलता है इसलिए हमने सोचा कि पीछा करना एक अच्छा विकल्प है। हम अच्छी लय में आना चाहते हैं और किकस्टार्ट करना चाहते हैं। कुल मिलाकर, हम बेहतर क्रिकेट खेलना चाहते हैं, हमें शांत रहने की जरूरत है। विल वापस आ गया है और हमारे पास एक डेब्यूटेंट है।

MI vs KKR: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन, विल जैक्स (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

আরো ताजा खबर

IND A vs AUS A 2025: श्रेयस अय्यर ने अचानक छोड़ी इंडिया A की कप्तानी, टीम से भी हुए बाहर

Shreyas Iyer (Image Credit – Twitter X)भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट से ठीक पहले एक चौंकाने वाला फैसला लिया। उन्होंने न सिर्फ इंडिया A...

रविचंद्रन अश्विन की फ्रेंचाइजी क्रिकेट में धमाकेदार वापसी, ILT20 और BBL में खेलने को तैयार

Ravichandran Ashwin Set for Double Stint (image via getty)भारतीय अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अपने क्रिकेट करियर का एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने आधिकारिक तौर पर...

County Championship Finale: सरे की टीम से जुड़ेंगे राहुल चाहर, हैम्पशायर के खिलाफ टीम में हुआ चयन

Rahul Chahar (Image Credit – Twitter X)भारतीय युवा लेग स्पिनर राहुल चाहर इंग्लैंड की काउंटी टीम सरे के लिए खेलते नजर आएंगे। उन्हें टीम ने अपने आखिरी चैंपियनशिप मैच के...

Asia Cup 2025: Super 4, पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले की पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड व संभावित प्लेइंग 11

Asia Cup 2025: Super 4, PAK vs SL (image via X)पाकिस्तान 23 सितंबर, मंगलवार को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में 2025 एशिया कप के 15वें मैच में श्रीलंका...