Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

Women’s T20 WC 2026, Final: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Women's T20 WC 2026, Final: Match Preview (image via getty)
Women’s T20 WC 2026, Final: Match Preview (image via getty)

आज (5 जुलाई) लॉर्ड्स में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड महिला टीम का मैच ऑस्ट्रेलिया महिला टीम से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा।

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक अजेय रही है। उन्होंने अपने सभी ग्रुप मैच जीते जिसमें भारत के खिलाफ मिली जीत खास रही और फिर सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी जगह पक्की की।

दूसरी ओर, इंग्लैंड ने भी 2026 महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में शानदार और अजेय रिकॉर्ड के साथ जगह बनाई है। उन्होंने अपने सभी सात मैच जीते हैं, जिसमें सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 40 रन की दमदार जीत भी शामिल है।

ENG W vs AUS W मैच डिटेल्स

मैच  इंग्लैंड महिला टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम, फाइनल , महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026
तारीख और समय (IST) 5 जुलाई, रविवार 2026 रात 8:00 बजे भारतीय समयानुसार
वेन्यू  लॉर्ड्स, लंदन
ब्राॅडकास्ट और लाइव स्ट्रीम जियो स्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन: पिच रिपोर्ट

उम्मीद है कि लॉर्ड्स की पिच संतुलित होगी, जिसमें बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों के लिए कुछ न कुछ होगा। हालांकि टी20 क्रिकेट में टीमें पहले बॉलिंग करना पसंद करती हैं, लेकिन दबाव वाले फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले रन बनाना फायदेमंद साबित हो सकता है। लॉर्ड्स में खेले गए पिछले मैच में, ऑस्ट्रेलिया ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम के खिलाफ 171 रनों का लक्ष्य हासिल किया था।

ENG W vs AUS W हेड टू हेड रिकाॅर्ड टी20आई क्रिकेट में

मैच खेले  45
इंग्लैंड ने जीते  20
ऑस्ट्रेलिया ने जीते  22
टाई/नो रिजल्ट 02/01
सबसे पहले मैच 2 सितंबर, 2005 (ऑस्ट्रेलिया जीता)
हालिया मैच  25 जनवरी, 2025 (ऑस्ट्रेलिया जीता)

ENG W vs AUS W: संभावित प्लेइंग XI

इंग्लैंड महिला: एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी वायट-हॉज, नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), ऐलिस कैपसी, हैदर नाइट, फ्रेया केम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्सी स्मिथ, लॉरेन बेल

ऑस्ट्रेलिया महिला: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वॉल, फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिन्यू (कप्तान), किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन

আরো সর্বশেষ সংবাদ

बाबर आजम को फिर सौंपी गई पाकिस्तान की टेस्ट कप्तानी, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरों पर संभालेंगे कमान

Babar Azam reappointed Pakistan Test captain as Shan Masood is sacked (image via getty) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने लीडरशिप स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव करते हुए स्टार बल्लेबाज बाबर आजम...

“उन्होंने अपनी नॉलेज से मेरी बहुत मदद की” – दिनेश कार्तिक की तारीफ करते हुए भावुक हुए मुरली विजय

Murali Vijay gets emotional while praising Dinesh Karthik (image via X) तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने 4 जुलाई को अपना 94वां एनुअल डे मनाया, जिसमें भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज मुरली...

मैनचेस्टर में अक्षर पटेल के नाम हुआ ऐतिहासिक रिकॉर्ड! T20I क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय स्पिनर

Axar Patel Becomes First Indian Spinner to 100 T20I Wickets (image via getty) भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने शनिवार (4 जुलाई) को इतिहास रच दिया; वे टीम इंडिया के ऐसे...

वैभव सूर्यवंशी से पहले सबसे कम्र में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने वाले टाॅप-3 खिलाड़ी

3 youngest cricketers (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट को जल्द ही एक और युवा सितारा मिल सकता है। 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के आयरलैंड के खिलाफ टी20...