Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter - X)
Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X)

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 21 जून को दांबुला में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों के बीच पिछले मैच में हुए विवाद की चर्चा अभी भी जारी है। हालांकि, श्रीलंका ए के कप्तान साहन अरच्चिगे (Sahan Arachchige) ने साफ कर दिया है कि उनकी टीम भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को निशाना बनाने की कोई योजना नहीं बना रही है।

सुपर ओवर के बाद हुआ था विवाद

यह मामला 15 जून को खेले गए रोमांचक मुकाबले के बाद सामने आया था। उस मैच में श्रीलंका ए ने सुपर ओवर में भारत ए को हराया था। मुकाबले के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई बल्लेबाज विशेन हलाम्बागे के बीच तीखी बहस हो गई थी, जो बाद में धक्का-मुक्की तक पहुंच गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हलाम्बागे मैच के दौरान लगातार वैभव को स्लेजिंग कर रहे थे। इसके बाद मामला बढ़ गया और मैच अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। इस घटना के बाद हलाम्बागे पर जुर्माना लगाया गया, जबकि बीच-बचाव करने वाले निरोशन डिकवेला को भी सजा मिली।

कप्तान ने खत्म की अटकलें

इस बीच, फाइनल से पहले साहन अरच्चिगे ने कहा कि उनकी टीम अब उस घटना को भूल चुकी है। उन्होंने बताया कि करीबी मुकाबलों में खिलाड़ियों की भावनाएं उभरकर सामने आना सामान्य बात है, लेकिन अब पूरा ध्यान फाइनल जीतने पर है। श्रीलंकाई कप्तान ने कहा कि उनकी टीम किसी खिलाड़ी को अलग से टारगेट नहीं कर रही है और सभी खिलाड़ी सिर्फ खेल का आनंद लेते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं।

दूसरी ओर, वैभव सूर्यवंशी भी फाइनल में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी की है, लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए हैं।

चार पारियों में उन्होंने 117 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 150 से अधिक रहा है। ऐसे में खिताबी मुकाबले में सभी की नजरें इस युवा बल्लेबाज पर होंगी। यदि वैभव बड़ी पारी खेलने में सफल रहते हैं, तो भारत ए के लिए ट्रॉफी जीतने की राह आसान हो सकती है।

আরো সর্বশেষ সংবাদ

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...

Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों...

SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...

IPL 2027 में अक्षर पटेल को बतौर कप्तान रिप्लेस कर सकते हैं केएल राहुल: रिपोर्ट्स 

Axar Patel and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी में केएल राहुल (KL Rahul) बतौर कप्तान खेलते हुए...