Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

Munaf Patel बर्थडे स्पेशल: जानिए खिलाड़ी के क्रिकेट करियर की 3 सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियां

3 of the biggest achievements of Munaf Patel's cricket career (image via X)
3 of the biggest achievements of Munaf Patel’s cricket career (image via X)

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल आज, 12 जुलाई 2026 को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। 2011 में भारत की विश्व कप विजेता टीम के अहम सदस्य रहे पटेल अपनी जबरदस्त स्पीड और सटीक नियंत्रण के लिए जाने जाते थे।

उनके शानदार करियर में उनके आंकड़ों, बेहतरीन प्रदर्शन और भारत की ऐतिहासिक जीत में ‘अनसंग हीरो’ के तौर पर उनकी अहम भूमिका बताती है की वह एक वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी थे। आइए जानते हैं मुनाफ पटेल के करियर की 3 सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियों के बारे में।

मुनाफ पटेल के करियर की 3 सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियां

1. 2011 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप जीता

पटेल को सबसे बड़ी कामयाबी 2011 के आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान मिली थी। भारत की बॉलिंग लाइन-अप के ‘अनसंग हीरो’ के तौर पर उन्होंने आठ मैच खेले और 11 अहम विकेट लिए। उनकी सटीक लाइन और लेंथ ने भारत के मुख्य बॉलिंग अटैक को सही संतुलन दिया, जिससे देश 28 साल के लंबे इंतजार के बाद प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहा था।

2. तीनों अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व किया

पटेल ने तीनों इंटरनेशनल फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जो किसी भी गेंदबाज के लिए एक सपना होता है। उन्होंने 13 टेस्ट मैच, 70 वनडे इंटरनेशनल और 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने तक, उन्होंने कुल 125 विकेट लिए थे जिनमें 35 टेस्ट विकेट, 86 वनडे विकेट और 4 टी20आई विकेट शामिल थे।

3. सफल आईपीएल करियर और आईपीएल चैंपियन

पटेल ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी अपनी गहरी छाप छोड़ी। राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात लायंस जैसी बड़ी टीमों के लिए खेलते हुए, उन्होंने खुद को एक दमदार खिलाड़ी साबित किया। उन्होंने 2008 में राजस्थान रॉयल्स के साथ अपना पहला और 2013 में मुंबई इंडियंस के साथ अपना दूसरा खिताब जीता। उन्होंने 63 मैचों में 74 विकेट लेकर अपने शानदार आईपीएल सफर का समापन किया। मुनाफ पटेल अभी आईपीएल में बॉलिंग कोच के तौर पर काम कर रहे हैं। खास बात यह है कि वे दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग कोच बने हैं।

আরো সর্বশেষ সংবাদ

बड़ी खबर! ब्रेंडन मैकुलम को इंग्लैंड के टेस्ट कोच पद से ईसीबी ने हटाया

Brendon McCullum and Ben Stokes (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) वर्तमान...

ENG vs IND: इंग्लैंड से मिली करारी हार पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, कहा ‘ये मुझे आगे चलकर….’

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की करारी हार झेलने के बाद, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि यह मुश्किल समय...

ENG vs IND: बटलर और ब्रूक ने भारतीय गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, साउथेम्प्टन T20I में बनाए कई महा-रिकॉर्ड!

ENG vs IND: Buttler’s 131 and Brook’s 95* Tear Through India’s Bowling Attack (image via getty) शनिवार, 11 जुलाई को साउथेम्प्टन में खेले गए पांचवें टी20आई मैच में, जॉस बटलर...

सौरव गांगुली के बाद एक और दिग्गज ICC हॉल ऑफ फेम में हुआ शामिल, शानदार करियर को मिला बड़ा सम्मान

Sourav Ganguly and kevin pietersen (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के बाद, इंग्लैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया...