Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

MI के खराब प्रदर्शन के बाद भी हार्दिक पांड्या की कप्तानी सुरक्षित: रिपोर्ट्स 

MI के खराब प्रदर्शन के बाद भी हार्दिक पांड्या की कप्तानी सुरक्षित: रिपोर्ट्स 
Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)
Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल के जारी सीजन में अभी तक पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस एक चैंपियन टीम की तरह प्रदर्शन नहीं कर पाई है। खबर लिखे जाने तक टीम ने आईपीएल 2026 में 10 मैच खेले हैं, जिसमें से वह सिर्फ तीन मैचों में ही जीत हासिल कर पाई है। फिलहाल वह जारी सीजन की अंक तालिका में 9वें पायदान पर मौजूद हैं।

हालांकि, मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बावजूद हार्दिक पांड्या की कप्तानी खतरे में नहीं है। इंडियन एक्सप्रेस की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीम के खराब प्रदर्शन के बाद भी फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट का विश्वास हार्दिक पांड्या की कप्तानी में बना हुआ है।

इस वजह से फिलहाल वह टीम की लीडरशिप में कोई बदलाव नहीं चाहते हैं। हालांकि, जारी टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए टीम को अपने वर्तमान रणनीति पर दोबारा से विचार-विमर्श करने की जरूरत है।

इस सीजन में कई टीमें अपने सलामी बल्लेबाजों की विस्फोटक शुरुआत और पावरप्ले व डेथ ओवरों में प्रभावी गेंदबाजी पर निर्भर रही हैं। हालांकि, एमआई इस पैटर्न को लगातार नहीं अपना पाई है, जिससे दोनों पारियों में उन पर दबाव बना हुआ है।

आईपीएल 2024 से पहले गुजरात टाइटंस से हाई-प्रोफाइल ट्रांसफर में शामिल किए गए पांड्या का, अब तक का सीजन कुछ खास नहीं गुजरा है। हार्दिक ने आठ मैचों में 146 रन बनाए हैं और 4 विकेट लिए हैं।

साथ ही वह दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दो मैच नहीं खेल पाए हैं। हार्दिक के अलावा टीम के सीनियर खिलाड़ी भी अभी तक जिम्मेदारी से नहीं खेल पाए हैं। इसके अलावा याॅर्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह भी 10 मैचों में सिर्फ 3 विकेट ही ले पाए हैं।

एमआई का सामना आरसीबी से

बता दें कि जारी सीजन में अब मुंबई इंडियंस का सामना राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का 54वां मैच दोनों टीमों के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी मुंबई, इस मैच में कैसा प्रदर्शन करती है?

আরো সর্বশেষ সংবাদ

इंग्लैंड टेस्ट टीम में बेन स्टोक्स को रिप्लेस करने के सबसे बड़े दावेदार हैं ये 3 धाकड़ खिलाड़ी

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने 28 जून को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया।...

हरमनप्रीत कौर ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड! महिला टी20 विश्व कप में बनाया भारत का सबसे तेज पचासा

Harmanpreet Kaur (image via getty) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 28 जून (रविवार) को लॉर्ड्स में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के...

‘सबसे पहले संजू पर गिरेगी गाज’ – आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद आकाश चोपड़ा का बयान

Sanju Samson (image via getty) भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम की प्लेइंग XI में संजू सैमसन की...

“अब और लड़ने की हिम्मत नहीं बची…” – बेन स्टोक्स ने चौंकाने वाले संन्यास के पीछे की वजह बताई

Ben Stokes (image via getty) बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके क्रिकेट की दुनिया को चौंका दिया है। उन्होंने ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज...