Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

LSG vs CSK: इकाना में होगी कांटे की टक्कर, इन 3 प्लेयर बैटल पर रहेंगी सबकी नजरें

IPL 2026 LSG vs CSK Top players (Image credit Twitter - X)
IPL 2026 LSG vs CSK Top players (Image credit Twitter – X)

आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एक अहम मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा, जहां दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान पर खेलने उतरेंगी।

जहां लखनऊ की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम जीत दर्ज कर टॉप-4 में जगह बनाने की कोशिश करेगी।

ऋषभ पंत की अगुआई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स का यह सीजन काफी निराशाजनक रहा है। टीम ने अब तक 11 मुकाबलों में सिर्फ तीन जीत हासिल की हैं और अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें पायदान पर पहुंच चुकी है।

पिछले मैच में चेन्नई ने उन्हें पांच विकेट से हराकर प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया था। हालांकि, टीम के कुछ खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इस मुकाबले में भी उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद होगी। खैर, आइए देखते हैं इस मुकाबले के टाॅप-3 प्लेयर बैटल:

1. उर्विल पटेल बनाम शाहबाज अहमद

युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल ने पिछले मैच में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था। उनका स्ट्राइक रेट इस सीजन 234 से ज्यादा का रहा है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दर्शाता है।

दूसरी ओर, शाहबाज अहमद ने अपनी धीमी गेंदों और लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। पिछले मुकाबले में उन्होंने उर्विल को चतुराई से आउट किया था। ऐसे में दोनों के बीच की टक्कर दिलचस्प रहने वाली है।

2. जोश इंग्लिस और अंशुल कंबोज की भिड़ंत

जोश इंग्लिस और अंशुल कंबोज के बीच मुकाबला भी काफी दिलचस्प रहने वाला है। जोश इंग्लिस इस समय शानदार फॉर्म में हैं और पिछले मैच में उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 85 रन बनाए थे। वह पावरप्ले से लेकर मध्य ओवरों तक तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं।

दूसरी तरफ युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने इस सीजन अपनी स्विंग और सटीक लाइन-लेंथ से सभी को प्रभावित किया है। नई गेंद से विकेट निकालना उनकी सबसे बड़ी ताकत रही है। अगर कंबोज शुरुआती ओवरों में इंग्लिस को जल्दी आउट कर देते हैं, तो विपक्षी टीम पर दबाव बढ़ सकता है, लेकिन अगर इंग्लिस को शुरुआत मिल गई तो वह गेंदबाजों के लिए बड़ी परेशानी बन सकते हैं।

3. संजू सैमसन बनाम मोहम्मद शमी

संजू सैमसन और मोहम्मद शमी की भिड़ंत मैच का सबसे रोमांचक मुकाबला मानी जा रही है। संजू अपनी तेज और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलने की कोशिश करते हैं और गेंदबाजों पर दबाव बनाना पसंद करते हैं। इस सीजन भी उन्होंने कई शानदार पारियां खेली हैं।

वहीं मोहम्मद शमी नई गेंद से लगातार बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं। उनकी स्विंग और सटीक गेंदबाजी पावरप्ले में बेहद खतरनाक साबित होती है। अगर शमी शुरुआती ओवरों में संजू को रोकने में सफल रहते हैं तो टीम को बड़ा फायदा मिल सकता है, लेकिन अगर संजू टिक गए तो वह कुछ ही ओवरों में मैच का रुख बदल सकते हैं।

আরো সর্বশেষ সংবাদ

इंग्लैंड टेस्ट टीम में बेन स्टोक्स को रिप्लेस करने के सबसे बड़े दावेदार हैं ये 3 धाकड़ खिलाड़ी

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने 28 जून को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया।...

हरमनप्रीत कौर ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड! महिला टी20 विश्व कप में बनाया भारत का सबसे तेज पचासा

Harmanpreet Kaur (image via getty) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 28 जून (रविवार) को लॉर्ड्स में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के...

‘सबसे पहले संजू पर गिरेगी गाज’ – आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद आकाश चोपड़ा का बयान

Sanju Samson (image via getty) भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम की प्लेइंग XI में संजू सैमसन की...

“अब और लड़ने की हिम्मत नहीं बची…” – बेन स्टोक्स ने चौंकाने वाले संन्यास के पीछे की वजह बताई

Ben Stokes (image via getty) बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके क्रिकेट की दुनिया को चौंका दिया है। उन्होंने ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज...