Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

IPL 2026, RR vs MI: राजस्थान बनाम मुंबई मैच की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट के बारे में जानें यहांं

Barsapara cricket stadium
Barsapara cricket stadium. (Photo Source: Twitter)

राजस्थान राॅयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जारी आईपीएल 2026 का 13वां मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह यह मैच गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से आयोजित होगा।

जारी फाॅर्म को देखते हुए राजस्थान राॅयल्स का पलड़ा मुंबई इंडियंस पर थोड़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि, मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी भी कुछ कम नहीं है। राजस्थान राॅयल्स ने खेले गए अपने पहले दो मैचों में जीत हासिल की है।

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस का दो मैचों में अभी तक मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला है। टीम ने एक मैच में जीत हासिल की, तो एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। खैर, आइए जानते हैं इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट के बारे में:

RR vs MI मैच डिटेल्स 

मैच  राजस्थान राॅयल्स बनाम मुंबई इंडियंस, मैच-13, आईपीएल 2026
वेन्यू बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहटी
तारीख और समय 7 अप्रैल, मंगलवार शाम 7:30 PM (IST)
लाइव ब्राॅडकास्टिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्स जियोस्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

RR vs MI पिच रिपोर्ट

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच फ्लडलाइट्स के नीचे खेल रही दूसरी टीम के लिए अनुकूल रहती है। गुवाहटी में आमतौर पर बादल छाए रहते हैं, जिसका फायदा उठाकर गेंदबाज शुरुआती स्विंग हासिल कर सकते हैं और नई गेंद से सलामी बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

इसका उदाहरण तब देखने को मिला जब आर्चर और बर्गर ने सीएसके के शीर्ष क्रम को ध्वस्त करते हुए आरआर को यहां पर खेले गए आखिरी आईपीएल मैच में शुरुआती बढ़त दिला दी। खैर, बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की बाउंड्र छोटी होती हैं, जिससे बल्लेबाज शुरुआती ओवरों में बड़े स्कोर बना सकते हैं। टाॅस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी का फैसला करना पसंद करते हैं।

RR vs MI की संभावित प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स (RR):

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, डोनावन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई

मुंबई इंडियंस (MI):

रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

इम्पैक्ट प्लेयर: दीपक चाहर

আরো সর্বশেষ সংবাদ

7 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

1. IPL 2026: चोटिल मिचेल स्टार्क DC के तीन और मैच मिस कर सकते हैं ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क के 2026 इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स (DC) कैंप से...

PSL 2026: नसीम शाह पसली की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर, रावलपिंडीज ने अभी तक नहीं बताया रिप्लेसमेंट का नाम

PSL 2026: Naseem Shah (image via getty) नसीम शाह पसली में चोट लगने के कारण चल रही पाकिस्तान सुपर लीग 2026 से बाहर हो गए हैं। इस चोट के चलते...

IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स या मुंबई इंडियंस, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी, यहां जानें 

Rajasthan Royals vs Mumbai Indians (Image Credit- Twitter X) आईपीएल का जारी रोमांचक सीजन इस समय खेला जा रहा है। तो वहीं, इसी क्रम में अब टूर्नामेंट का 13वां मैच...

7 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: बारिश की भेंट चढ़ा केकेआर बनाम पंजाब किंग्स मैच आईपीएल 2026 का 12वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स...