Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

IPL 2026, Match 50: एलएसजी बनाम आरसीबी मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

RCB vs LSG (Image Credit- Twitter X)
RCB vs LSG (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल सीजन का एक और रोमांचक मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच होने जा रहा है। आईपीएल 2026 का यह 50वां मैच 7 मई को शाम 7.30 बजे से लखनऊ स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

लखनऊ और आरसीबी की नजर मुकाबले में जीत दर्ज करने पर होगी, क्योंकि दोनों को ही अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ को मुंबई इंडियंस, तो आरसीबी को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। खैर, आइए जानते हैं इस महत्वपूर्ण मैच से पहले मैच प्रीव्यू व अन्य जरूरी डिटेल्स:

LSG vs RCB मैच डिटेल्स

मैच  लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, मैच 50, IPL 2026
वेन्यू इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
तारीख और समय  वीरवार, 7 मई 2026, 7:30 PM (IST)
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स जियो स्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

LSG vs RCB हेड टू हेड रिकाॅर्ड

मैच खेले  07
लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते 02
राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीते  05
नो रिजल्ट/टाई 00
सबसे पहले मैच  19 अप्रैल, 2022 (आरसीबी ने जीता)
हालिया मैच  15 अप्रैल, 2026 (आरसीबी ने जीता)

इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ पिच रिपोर्ट

लखनऊ की पिच पारंपरिक रूप से गेंदबाजों के लिए अनुकूल रही है, खासकर स्लो नेचर के कारण। मौजूदा सीजन में, इस मैदान पर खेले गए मैचों में आमतौर पर 140-160 के स्कोर बनते हैं। पिच पर ग्रिप मिलती है, जिससे सटीक लाइन और एकसमान लेंथ बनाए रखने वाले गेंदबाजों को मदद मिलती है। हालांकि, अगर बल्लेबाज परिस्थितियों के अनुकूल ढल जाएं तो वे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। टाॅस जीतकर कप्तान गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं।

LSG vs RCB: संभावित प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिशेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, अवेश खान, प्रिंस यादव

इम्पैक्ट प्लेयर: एम सिद्धार्थ

राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू: विराट कोहली, जैकब बैथल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड

इम्पैक्ट प्लेयर: रासिख सलाम डार

আরো সর্বশেষ সংবাদ

इंग्लैंड टेस्ट टीम में बेन स्टोक्स को रिप्लेस करने के सबसे बड़े दावेदार हैं ये 3 धाकड़ खिलाड़ी

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने 28 जून को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया।...

हरमनप्रीत कौर ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड! महिला टी20 विश्व कप में बनाया भारत का सबसे तेज पचासा

Harmanpreet Kaur (image via getty) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 28 जून (रविवार) को लॉर्ड्स में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के...

‘सबसे पहले संजू पर गिरेगी गाज’ – आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद आकाश चोपड़ा का बयान

Sanju Samson (image via getty) भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम की प्लेइंग XI में संजू सैमसन की...

“अब और लड़ने की हिम्मत नहीं बची…” – बेन स्टोक्स ने चौंकाने वाले संन्यास के पीछे की वजह बताई

Ben Stokes (image via getty) बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके क्रिकेट की दुनिया को चौंका दिया है। उन्होंने ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज...