Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

IPL 2026: राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 23वें मैच में 5 विकेट से हराया 

RCB vs LSG (Image Credit- Twitter X)
RCB vs LSG (Image Credit- Twitter X)

राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 23वां मैच खेला गया। बता दें एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी ने पांच विकेट से जीत हासिल की और जारी सीजन में चौथी जीत दर्ज की।

मुकाबले में पहले आरसीबी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 146 रनों पर समेट दिया। इसके बाद आरसीबी ने इस टारगेट को बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते, पांच विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

आईपीएल 2026, आरसीबी बनाम एलएसजी मैच का हाल

तो वहीं, आपको इस मैच के बारे में विस्तार से बताएं, तो आरसीबी ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स निर्धारित 20 ओवरों में 146 रनों पर सिमट गई। जायंट्स के लिए मिचेल मार्श ने 40, आयुष बडोनी ने 38 और मुकुल चौधरी ने 39 रनों की पारी खेली, लेकिन और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। एडेन मार्करम 12, ऋषभ पंत 1, निकोलस पूरन 1 और अब्दुल समद 0 ने आज बल्लेबाजी में निराश किया।

दूसरी ओर, राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। रासिख डार सलाम ने 4 ओवर में 24 रन खर्च करते हुए 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अनुभवी भुवनेश्वर कुमार को 3, क्रुणाल पांड्या को 2 और जोश हेजलवुड को 1 विकेट मिला।

इसके बाद, आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स से मिले 147 रनों के छोटे लक्ष्य को 15.1 ओवरों में पांच विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। आरसीबी के लिए सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने 34 गेंदों में 49 रनों की शानदार पारी खेली और अर्धशतक बनाने से वह महज 1 रन से चूक गए।

इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 10, रजत पाटीदार ने 27, जितेश शर्मा ने 23 रनों की पारी खेली, तो अंत में टिम डेविड 14* और रोमारियो शेफर्ड 14* रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीताकर ही लौटे। एलएसजी के लिए गेंदबाजी में प्रिंस यादव को तीन और आवेश खान को दो विकेट मिले।

আরো সর্বশেষ সংবাদ

टी20 वर्ल्ड कप में हार के बाद भी BCCI ने हरमनप्रीत कौर पर जताया भरोसा, एशियन गेम्स 2026 के लिए सौंपी टीम की कमान 

Indian Women Team (Image Credit- Twitter X) आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम के बाहर होने के बाद भी बीसीसीआई ने टीम की कप्तान हरमपनप्रीत कौर...

बेलफास्ट से डरहम पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, देखें इंग्लैंड दौरे का पूरा शेड्यूल सिर्फ एक क्लिक में

Team India (Image Credit- Twitter X) आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज में 2-0 से हारने के बाद, अब भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड चुनौती के लिए रवाना हो चुकी है। टीम...

30 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “अभी भी यकीन नहीं हो रहा” – आयरलैंड के खिलाफ भारत की 2-0 से टी20 सीरीज हार पर रयान टेन डोएशेट का...

इंग्लैंड टेस्ट टीम में बेन स्टोक्स को रिप्लेस करने के सबसे बड़े दावेदार हैं ये 3 धाकड़ खिलाड़ी

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने 28 जून को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया।...