Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

IPL 2026: दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, नहीं खेल रहे हार्दिक, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

DC vs MI (Image Credit- Twitter X)
DC vs MI (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2026 के जारी सीजन का 8वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें इस मुकाबले में होम टीम दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

तो वहीं, मुकाबले के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि खराब हेल्थ का सामना कर रहे हार्दिक पांड्या की जगह दीपक चाहर को खिलाया गया है और हार्दिक की जगह स्टैंड इन कप्तान की भूमिका में सूर्यकुमार यादव नजर आ रहे हैं। इसके अलावा मुंबई ने इस मुकाबले के लिए कार्बिन बाॅश और मिचेल सेंटनर को वापिस टीम में शामिल किया है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर – आशुतोष शर्मा, औकिब नबी डार, समीर रिजवी, पृथ्वी शाॅ, करुण नायर

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह

इम्पैक्ट प्लेयर – मयंक मारकंडे, रॉबिन मिंज, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार

पिच रिपोर्ट

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाला आईपीएल 2026 का मैच एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद है, क्योंकि यहां की पिच अपनी सही उछाल और छोटी बाउंड्रीज की वजह से बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है। यहां की सतह आम तौर पर स्ट्रोक-मेकर्स के लिए फायदेमंद होती है, और ओस पड़ने की संभावना के चलते टीमें अक्सर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं। हालांकि मैच दिन में है तो ओस का ज्यादा प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा।

DC vs MI: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

मैच खेले  37
मुंबई इंडियंस ने जीते  21
दिल्ली कैपिटल्स ने जीते 16
टाइ/नो रिजल्ट 0

 

আরো সর্বশেষ সংবাদ

RCB vs CSK, Match 11: बेंगलुरु या चेन्नई, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें

IPL 2026, RCB vs CSK: head to head records (image via getty) 2026 आईपीएल लीग के 11वें मैच में, मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच...

आईपीएल में सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, बने मुंबई इंडियंस के लिए ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में सूर्यकुमार यादव ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने...

भारत से क्रिकेट संबंध सुधारने को बैचेन बांग्लादेश, दौरे के लिए बीसीसीआई को भेजा खास पत्र

India vs Bangadesh (Image credit Twitter – X) हाल ही में क्रिकेट जगत में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...

SM Trends: 4 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जारी आईपीएल 2026 8वां मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें इस मुकाबले...