Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: ‘घरेलू मैदान क्यों बदले जा रहे हैं?’ रविचंद्रन अश्विन ने पंजाब किंग्स के मालिकों से पूछा तीखा सवाल

IPL 2026 Ravichandran Ashwin Punjab (Image credit Twitter - X)
IPL 2026 Ravichandran Ashwin Punjab (Image credit Twitter – X)

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। टीम ने शुरुआत में लगातार सात मैचों तक शानदार प्रदर्शन करते हुए खुद को प्लेऑफ की मजबूत दावेदार बना लिया था। लेकिन इसके बाद पंजाब किंग्स की लय पूरी तरह बिगड़ गई और टीम लगातार पांच मुकाबले हार गई। अब पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस खराब दौर के पीछे टीम के होम वेन्यू बदलने को बड़ी वजह बताया है।

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने पंजाब किंग्स के मैनेजमेंट पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आईपीएल की सबसे सफल टीमें हमेशा एक ही होम ग्राउंड पर खेलती हैं। अश्विन ने उदाहरण देते हुए मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का नाम लिया।

अश्विन ने कहा कि इन टीमों ने मिलकर आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीते हैं और इनकी सफलता का एक बड़ा कारण अपने घरेलू मैदान पर लगातार खेलना भी है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बाकी सफल फ्रेंचाइजी अपना होम वेन्यू नहीं बदलतीं, तो पंजाब किंग्स ऐसा क्यों करती है।

मोहाली से धर्मशाला शिफ्ट होने का असर

पंजाब किंग्स इस सीजन में अपने घरेलू मुकाबले मुल्लांपुर और धर्मशाला, दो अलग-अलग मैदानों पर खेल रही है। अश्विन का मानना है कि मैदान बदलने से खिलाड़ियों की लय और रणनीति प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला की पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं है और वहां शुरुआत में गेंद नीचे रहती है, जिससे बल्लेबाजों को परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालने में समय लगता है।

अश्विन ने यह भी याद दिलाया कि जब वह खुद पंजाब टीम का हिस्सा थे, तब भी ऐसा ही हुआ था। टीम ने मोहाली में लगातार मैच जीते थे, लेकिन वेन्यू बदलने के बाद टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।

फिलहाल श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बाकी दोनों लीग मुकाबले जीतने जरूरी हैं। हालांकि, इनमें से एक अहम मुकाबला धर्मशाला में खेला जाना है, जिसे लेकर टीम की चिंता बढ़ गई है।

अश्विन का मानना है कि पंजाब की बल्लेबाजी यूनिट लगातार 20 से 30 रन कम बना रही है क्योंकि खिलाड़ी नई परिस्थितियों में सहज महसूस नहीं कर पा रहे हैं। उनके मुताबिक, पंजाब की हार सिर्फ खराब फॉर्म की वजह से नहीं बल्कि लगातार बदलते घरेलू मैदानों का भी बड़ा असर है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 62: DC बनाम RR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

DC vs RR (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के मैच नंबर 62 में दिल्ली कैपिटल्स का सामना एक बार की चैंपियन राजस्थान राॅयल्स से होने वाला है। बता दें...

Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए की टीम की घोषणा

Pakistan Women Cricket Team (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने आज 16 मई, शनिवार को 12 जून से यूके में शुरू होने वाले आईसीसी महिला टी20...

IPL 2026: फाइनल के बीच अहमदाबाद में ICC बैठक, मोहसिन नकवी की भारत यात्रा पर बढ़ी हलचल

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) आईसीसी की आगामी बैठकों और आईपीएल 2026 फाइनल के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी का नाम चर्चा का केंद्र बन...

16 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे टेस्ट में बड़ा हादसा, सिर में चोट लगने के बाद स्ट्रेचर पर बाहर गए हसन अली पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच...