

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे 16 जुलाई, गुरुवार को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा।
14 जुलाई को एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में इंग्लैंड को हराकर भारत ने यूके दौरे पर अपनी पहली जीत दर्ज की। भारतीय टीम बैटिंग और बॉलिंग, दोनों ही मामलों में बहुत अच्छी दिखी, खासकर उनके निचले क्रम के बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया।
वहीं दूसरी ओर, दुनिया की नंबर 8 टीम इंग्लैंड अपने पिछले मैच से सबक लेने की कोशिश करेगी, जिसमें मिडिल ओवर्स के दौरान उनकी पारी बुरी तरह लड़खड़ा गई थी।
ENG vs IND, 2nd ODI मैच डिटेल्स
| मैच | इंग्लैंड बनाम भारत, दूसरा वनडे, भारत का इंग्लैंड दौरा 2026 |
| वेन्यू | सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ |
| तारीख और समय | 16 जुलाई 2026, भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे |
| लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स | स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल और जिओहॉटस्टार (ऐप और वेबसाइट) |
सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ: पिच रिपोर्ट
उम्मीद है की कार्डिफ में सोफिया गार्डन्स एक बैलेंस्ड पिच देगा जो आमतौर पर मैच आगे बढ़ने पर स्लो बॉलर्स और स्पिनर्स को फायदा पहुंचाती है, साथ ही अगर बैट्समैन जम जाते हैं तो उन्हें रन बनाने का पूरा मौका मिलता है। क्योंकि यह एक डे/नाइट मैच है जो लोकल टाइम के हिसाब से दोपहर 1:00 बजे (भारतीय समयानुसार के हिसाब से शाम 5:30 बजे) शुरू होगा, इसलिए दिन भर बदलते मौसम के हालात इस बात में बड़ी भूमिका निभाएंगे कि पिच कैसा बर्ताव करेगी।
ENG vs IND हेड टू हेड रिकाॅर्ड (वनडे क्रिकेट)
| मैच खेले | 111 |
| भारत ने जीते | 62 |
| इंग्लैंड ने जीते | 44 |
| नो रिजल्ट/टाई | 03/02 |
| सबसे पहले मैच | 13 जुलाई, 1974 (इंग्लैंड ने जीता) |
| हालिया मैच | 14 जुलाई, 2026 (भारत ने जीता) |
ENG vs IND: अनुमानित प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड: बेन डकेट, जैकब बेथल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जॉस बटलर (विकेट कीपर), विल जैक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, आदिल राशिद
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर , केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
विराट कोहली के कार्डिफ में वनडे रिकाॅर्ड्स पर एक नजर डालें
रोनाल्डो के देश से क्रिकेट क्रिकेट खेलने के लिए इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने लिया रिटायरमेंट
16 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ENG vs IND: कार्डिफ में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? यहां देखें सभी आंकड़े

