Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

BCCI को KSCA से मिली चौंकाने 10 हजार अतिरिक्त वीआईपी टिकट की मांग, छिन गई IPL फाइनल की मेजबानी

IPL 2026 (Image credit Twitter - X)
IPL 2026 (Image credit Twitter – X)

आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले की मेजबानी इस बार बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को नहीं मिली, जिससे क्रिकेट फैंस काफी हैरान रह गए। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसके पीछे की बड़ी वजह सामने रखी है। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया के अनुसार, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने नियमों से कहीं ज्यादा मुफ्त टिकटों की मांग की थी, जिससे बोर्ड चौंक गया।

बीसीसीआई ने बताया कि आईपीएल नियमों के तहत किसी भी मेजबान संघ को स्टेडियम की कुल क्षमता का केवल 15 प्रतिशत हिस्सा कॉम्प्लिमेंट्री टिकट के रूप में दिया जाता है। यही नियम सभी राज्यों पर लागू होता है। लेकिन बीसीसीआई को जानकारी मिली कि बेंगलुरु में लीग मैचों के दौरान KSCA लगातार तय सीमा से अधिक टिकट मांग रहा था।

10 हजार अतिरिक्त टिकटों की मांग से BCCI नाराज

देवजीत सैकिया ने कहा कि जब बीसीसीआई ने इस मामले पर KSCA से स्पष्टीकरण मांगा, तब जो जवाब मिला उसने बोर्ड को हैरान कर दिया। ईमेल के जरिए KSCA ने 15 प्रतिशत कोटे के अलावा लगभग 10,000 अतिरिक्त टिकटों की मांग रखी थी। ये टिकट एसोसिएशन के सदस्यों, संबद्ध क्लबों, विधायकों (MLAs), विधान परिषद सदस्यों (MLCs) और अन्य खास लोगों के लिए मांगे गए थे।

सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हुई कि कर्नाटक सरकार के लिए अलग से 700 मुफ्त पास भी मांगे गए थे। बीसीसीआई ने इसे नियमों के खिलाफ और अत्यधिक दबाव वाला अनुरोध माना।

राजनीतिक विवाद भी बना कारण

इस पूरे मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया था। इससे पहले कांग्रेस विधायक विजयानंद काशप्पनावर ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि विधायक ‘VIP’ होते हैं और उन्हें आम दर्शकों की तरह लाइन में नहीं लगना चाहिए। इसके बाद टिकटों को लेकर विवाद बढ़ गया और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी. के. शिवकुमार को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा।

सूत्रों के मुताबिक, टिकट विवाद और व्यवस्थाओं को लेकर बढ़ती परेशानी को देखते हुए बीसीसीआई ने प्लेऑफ मुकाबले बेंगलुरु से हटाने का फैसला लिया। अब आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा, जबकि अन्य प्लेऑफ मैच धर्मशाला और न्यू चंडीगढ़ में आयोजित होंगे।

আরো সর্বশেষ সংবাদ

SM Trends: 7 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के बीच दिल्ली कैपिटल्स ने अपने एक्स अकाउंट पर टीम के विदेशी खिलाड़ी के एक बच्चे की वीडियो को शेयर किया है।...

शिखर धवन ने गुरुग्राम में सोफी शाइन के साथ अपनी शादी रजिस्टर करवाई, पूरी जानकारी पढ़ें यहां

Shikhar Dhawan and Sophie Shine (image via X) भारतीय क्रिकेट के पूर्व स्टार शिखर धवन ने अपनी जिंदगी के नए पड़ाव में एक और अहम कदम उठाया है। इस चहेते...

IPL 2026, Match 51: DC बनाम KKR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, DC vs KKR: match preview (image via X) संघर्ष कर रही दिल्ली कैपिटल्स शुक्रवार, 8 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में वापसी कर रही कोलकाता नाइट राइडर्स का...

पंजाब किंग्स 2026 में अपना पहला IPL खिताब जीतेगी, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने की भविष्यवाणी

Irfan Pathan predicts Punjab Kings to lift maiden IPL trophy in 2026 (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने पंजाब किंग्स को आईपीएल 2026 का पहली बार मजबूत...