Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

25 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines  (Image Credit- Twitter X)
Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को 40 रनों से हराया

जारी आईपीएल सीजन का आखिरी लीग मुकाबला आज 24 मई रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में डीसी ने 40 रनों से जीत हासिल की, और आईपीएल 2026 को 14 अंकों के साथ छठे स्थान पर फिनिश किया।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 204 रनों का लक्ष्य, कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने जीत के लिए रखा। लेकिन जब रहाणे एंड कंपनी इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह कैपिटल्स की शानदार गेंदबाजी के सामने 163 रनों पर ढेर हो गई

2. IPL 2026 प्लेऑफ का शेड्यूल: क्वालीफायर 1 में RCB का मैच GT से, एलिमिनेटर में SRH और RR होंगे आमने-सामने

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की शुरुआत 26 मई को धर्मशाला में आरसीबी और गुजरात टाइटन्स के बीच होने वाले क्वालिफायर 1 से होगी। इस मैच का विजेता सीधे 31 मई को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल में पहुंच जाएगा, जबकि हारने वाली टीम 29 मई को क्वालिफायर 2 के लिए न्यू चंडीगढ़ जाएगी।

तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स, 27 मई को न्यू चंडीगढ़ में एलिमिनेटर में आमने-सामने होंगी, और इस मैच का विजेता क्वालिफायर 2 में जगह बनाएगा।

3. IPL 2026: RR के खिलाफ ‘डक’ पर आउट होने के बाद रोहित शर्मा के नाम हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड!

अपने आईपीएल 2026 सीजन के एक भुला देने लायक अंत में, मुंबई इंडियंस के ओपनर रोहित शर्मा ने गलत कारणों से अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा लिया है। रविवार, 24 मई को वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीजन के अपने आखिरी मैच में वे चार गेंदों पर बिना कोई रन बनाए (डक पर) आउट हो गए।

206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान जोफ्रा आर्चर की गेंद पर पहले ही ओवर में आउट हो गए। आर्चर ने ऑफ स्टंप के आस-पास एक फुल लेंथ गेंद डाली, जो आखिर में बाहर की ओर स्विंग हुई। रोहित ने गलत लाइन पर शॉट खेला, गेंद उनके बल्ले के बाहरी किनारे से लगी, और विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल ने एक शानदार कैच लपक लिया। रोहित ने अपने आईपीएल करियर का 19वां ‘डक’ दर्ज किया, और इसके साथ ही उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल के नाम दर्ज ऑल-टाइम रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

4. ‘अब तुम सबका चप्पलों से पिटाई खाने का समय आ गया है’ पंजाब के खिलाड़ियों के लेकर आखिरी युवराज ने ऐसा क्यों कहा?

हरप्रीत बराड़ और अर्शदीप सिंह पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। इस वजह से उन्हें युवराज सिंह के अनुभव से काफी कुछ सीखने का मौका मिला है, लेकिन जब सोशल मीडिया पर हरप्रीत ने साथी क्रिकेटरों के साथ फोटो पोस्ट की, तो आईपीएल 2026 प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए जूझ रही टीम के पूर्व कप्तान ने इंस्टाग्राम पर लिखा- तुहाड़े सरियां ई चपलां दा टाइम हो गया है हुं! (अब तुम सबका चप्पलों से पिटाई खाने का समय आ गया है)

हालांकि, युवराज ने यह कमेंट हरप्रीत बराड़ की पोस्ट पर मजाकिया तौर पर किया, लेकिन फैंस युवी के इस कमेंट पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए।

5. IPL 2026: मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर राजस्थान राॅयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब-केकेआर का सफर खत्म

मुंबई इंडियंस और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल सीजन का 69वां मैच खेला गया। मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान ने 30 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही अब राजस्थान राॅयल्स जारी आईपीएल सीजन के प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम बन गई है। अब उसका एलिमिनेटर मुकाबले में 27 मई, बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद से सामना होगा।

खैर, मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान राॅयल्स ने 206 रनों का एक मजबूत लक्ष्य मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए रखा। लेकिन, जब हार्दिक पांड्या एंड कंपनी इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह 175 रन ही बना पाई।

6. IPL 2026: ‘अय्यर का शतक मिट्टी पर बूंद की तरह चमक रहा था’ श्रेयस की कप्तानी पारी पर पूर्व विकेटकीपर का बड़ा बयान

लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए मैच के बाद, सबा करीम ने जियोस्टार पर कहा- “मैं इस पारी का वर्णन करने के लिए सही शब्द खोजने की कोशिश कर रहा था, और जो शब्द मेरे दिमाग में आया वह था ‘पेट्रिकोर’, यानी सूखी जमीन पर बारिश की बूंदों की गंध। पंजाब किंग्स और उनके प्रशंसकों के लिए यह पारी कुछ ऐसी ही रही होगी।”

“टूर्नामेंट के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर कप्तान को आगे आना पड़ा, और उन्हें प्रदर्शन करने के लिए एकदम सही मंच मिला। उनमें आक्रामकता थी लेकिन साथ ही नियंत्रण भी। उनमें इरादा था, लेकिन साथ ही मैच की स्थिति की स्पष्ट समझ भी थी।”

7. पूर्व रणजी क्रिकेटर की हुई मौत, लोकल मैच के दौरान पड़ा दिल का दौरा

पूर्व रणजी प्लेयर एसएल अक्षय, जो 39 साल के थे, उनका निधन लोकल मैच के दौरान हार्ट अटैक के कारण हो गया है। बताया जा रहा है कि अक्षय रविवार को बेंगलुरु में लोकल डिविजन मैच खेल रहे थे। शिवमोगा के रहने वाले अक्षय रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक की टीम से खेल चुके हैं और कर्नाटक प्रीमियर लीग में भी हिस्सा लिया था, जिसे अब महाराजा ट्रॉफी KSCA T20 कहा जाता है। अक्षय की मौत से कर्नाटक क्रिकेट जगत सदमे में है, कई पुराने खिलाड़ियों और अधिकारियों ने दुख जताया है। भारत के पूर्व क्रिकेटर डोड्डा गणेश ने X पर एक इमोशनल मैसेज शेयर किया।

8. IPL 2026, KKR vs DC: आईपीएल में केएल राहुल ने तोड़ा क्रिस गेल का ये बड़ा रिकाॅर्ड

दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल 2026 से जाते-जाते इतिहास रच गए। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में राहुल ने 30 गेंदों पर 200 के स्ट्राइक रेट के साथ 60 रनों की तेज पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए। इन 4 छक्कों के साथ वह क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहे। यह रिकॉर्ड है आईपीएल में सबसे ज्यादा फ्रेंचाइजियों के लिए एक सीजन में 30 से ज्यादा छक्के लगाने का। राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस सीजन 31 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया। इससे पहले राहुल ने एलएसजी, पंजाब किंग्स के लिए 30-30 छक्के लगाए थे।

আরো সর্বশেষ সংবাদ

जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2026 में बनाया ‘उल्टा डॉन ब्रैडमैन’ वाला ये अनचाहा वर्ल्ड रिकाॅर्ड 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) क्रिकेट में 100 का बल्लेबाजी औसत, यह ऐसा लैंडमार्क है, जिसे बहुत ही कम खिलाड़ी अपने नाम कर सकते हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डाॅन...

IPL 2026, Qualifier 1: RCB बनाम GT क्वालिफायर मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026 Qualifier 1 RCB vs GT (Image Credit- Twitter X) करीब दो महीने के महासंग्राम के बाद आईपीएल के लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं। 70 रोमांचक मुकाबलों के...

सूर्यकुमार यादव ने कलाई की चोट को बताया अफवाह, कहा ‘लोग क्रिकेट को नहीं समझते’ 

Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कलाई की चोट को अफवाह बताया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट्स...

IPL 2026: ‘अय्यर का शतक मिट्टी पर बूंद की तरह चमक रहा था’ श्रेयस की कप्तानी पारी पर पूर्व विकेटकीपर का बड़ा बयान 

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X) लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर कमाल की बल्लेबाजी करते हुए नजर आए और टीम की जीत में अहम...