Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

10 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines  (Image Credit- Twitter X)
Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: मुकुल चौधरी के शानदार खेल के चलते LSG ने KKR को 3 विकेट से हराया

आईपीएल 2025 का 15वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। बता दें इस मुकाबले में मुकाबले में मुकुल चौधरी (54* रन, 27 गेंद) के शानदार प्रदर्शन के चलते लखनऊ ने 3 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने लखनऊ के सामने जीत के लिए 182 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे जायंट्स ने बाद में 3 विकेट रहते हासिल कर लिया।

2. IPL 2026: श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा ने ट्रोलिंग के बाद हटाया वीडियो, साथ में दी सफाई

आईपीएल 2026 के दौरान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करने के बाद विवादों में घिर गईं। यह वीडियो कोलकाता नाइट राइडर्स  और पंजाब किंग्स के बीच हुए मैच के बाद शेयर किया गया था। वीडियो में हल्का-फुल्का मजाकिया अंदाज था, लेकिन कई लोगों ने इसे गलत तरीके से लिया।

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, खासकर KKR के फैंस ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने वीडियो को लेकर नाराजगी जताई और श्रेस्ता को ट्रोल करना शुरू कर दिया। समय के साथ यह आलोचना बढ़ती गई और कुछ लोगों ने आपत्तिजनक टिप्पणियां और यहां तक कि धमकी भरे संदेश भी भेजे। लगातार बढ़ रही नकारात्मकता को देखते हुए श्रेस्ता ने वीडियो को हटाने का फैसला किया।

3. IPL 2026: जीत के बाद भी मुश्किल में फंसे शुभमन गिल, स्लो ओवर रेट के लिए लगा भारी जुर्माना

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को के खिलाफ रोमांचक जीत जरूर हासिल की, लेकिन टीम के कप्तान शुभमन गिल के लिए यह मैच पूरी तरह खुशियां नहीं लेकर आया। मैच के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

यह इस सीजन में गिल की पहली गलती थी, इसलिए उन्हें आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत 12 लाख रुपये का फाइन भरना होगा। इससे पहले श्रेयस अय्यर को भी इसी तरह की गलती के लिए दो बार सजा मिल चुकी है। वहीं अभिषेक शर्मा को अंपायर से बहस करने के कारण चेतावनी दी गई थी।

4. ‘आप विराट कोहली की तरह मैच फिनिश क्यों नहीं कर पाते?’ – रिपोर्टर के सवाल पर बाबर आजम का फूटा गुस्सा, देखें वायरल वीडियो

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक रिपोर्टर ने बाबर से पूछा कि वह कोहली की तरह मैच फिनिश क्यों नहीं कर पाते। इस सवाल से बाबर स्पष्ट रूप से नाराज़ नजर आए। उन्होंने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि ऐसी तुलना करना गलत है और यह केवल एक गलतफहमी है कि वह मैच फिनिश नहीं कर सकते।

बाबर ने साफ शब्दों में कहा कि लोगों को बेवजह की तुलना बंद करनी चाहिए। उनका कहना था कि हर खिलाड़ी का खेलने का तरीका अलग होता है और उन्हें किसी और के साथ लगातार तुलना करना सही नहीं है। इस सीजन में बाबर का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है। उन्होंने अब तक दो मैचों में 82 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 41 और स्ट्राइक रेट 126.15 है।

5. RR vs RCB, Match 16: राजस्थान या बेंगलुरु, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी, यहां जानें

RR vs RCB हेड टू हेड रिकाॅर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में पलड़ा भारी है। आईपीएल में अब तक हुई 34 भिड़ंतों में से राजस्थान ने 14 मैच जीते हैं, जबकि बेंगलुरु ने 17 मैच जीते हैं।

खेले गए मैच 34
राजस्थान ने जीते 14
बेंगलुरु ने जीते 17
टाई 00
कोई नतीजा नहीं 03
पहला मैच 26 अप्रैल, 2008 (राजस्थान जीता)
सबसे हाल का मैच 24 अप्रैल, 2025 (बेंगलुरु जीता)

6. IPL 2026, RR vs RCB: राजस्थान बनाम बेंगलुरु मैच की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट के बारे में जानें यहांं

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी पिच रिपोर्ट

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 में अब तक दो मैच खेले जा चुके हैं। पहले मैच में, रॉयल्स ने सुपर किंग्स के खिलाफ 128 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। दूसरे मैच में, रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11-11 ओवर के मैच में 150/3 का स्कोर बनाया। जवाब में, मुंबई 123/9 पर ही रुक गई। फैंस राजस्थान और बेंगलुरु के बीच एक और हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद कर सकते हैं, क्योंकि दोनों ही टीमों में बाउंड्री लगाने वाले खिलाड़ियों की भरमार है।

यहां की पिच बैटिंग के लिए अच्छी है, जहां खूब रन बनते हैं। ओस की वजह से टीमें अक्सर चेज करना पसंद करती हैं; स्कोर 185 से ऊपर भी जा सकता है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, लेकिन बाद में बल्लेबाजों के लिए खेलना आसान हो जाता है।

आरआर बनाम आरसीबी अनुमानित प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (सी), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (सी), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी

इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा

7. IPL 2026: RR vs RCB मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की निगाहें

2026 आईपीएल के 16वें मैच में, शुक्रवार, 10 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। दोनों टीमों ने अपने-अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है और वे इस मैच में बिना कोई मैच हारे उतरेंगी।

राजस्थान ने अपने तीनों मैच जीते हैं, और उनकी सबसे ताजा जीत इसी मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली थी। राजस्थान ने बारिश से प्रभावित 11 ओवर के मैच में यशस्वी जायसवाल के नाबाद 77 रन और वैभव सूर्यवंशी के 39 रनों की बदौलत 27 रनों से जीत हासिल की थी।

दूसरी ओर, आरसीबी ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स पर 43 रनों की शानदार जीत दर्ज की थी। टिम डेविड इस मैच के हीरो रहे थे; उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में 70 रन बनाकर घरेलू दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। खैर, आइए जानते हैं इस मैच के उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जिनपर फैंस की करीब से नजर रहने वाली है: 1. विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), 2. यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स), 3. जैकब डफी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)

8. ‘पिता का सपना था’, तूफानी पारी से LSG को जीत दिलाने वाले मुकुल चौधरी ने सुनाया अपना किस्सा

आईपीएल 2026 के 15वें मैच में केकेआर के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स को रोमांचक जीत दिलाने के बाद, मुकुल चौधरी ने पोस्ट मैच के दौरान कहा- मैच जिताने के बाद मुकुल चौधरी काफी भावुक नजर आए। अपनी संघर्ष भरी कहानी सुनाते हुए उन्होंने कहा, “मेरी क्रिकेट की यात्रा असल में तब शुरू हुई जब मेरे पिता की शादी भी नहीं हुई थी। उनका सपना था कि उनका बेटा बड़ा होकर देश के लिए क्रिकेट खेले और मैंने बचपन से ही खेलना शुरू कर दिया था।”

“सिक्किम में क्रिकेट की अच्छी सुविधाएं और एकेडमी नहीं थीं, इसलिए मैंने दिल्ली और गुड़गांव जाकर मैच खेले। वहीं से मुझे असली पहचान मिली और खेल में सुधार आया।” जब मैं U-19 में यूपी के खिलाफ खेल रहा था, वो मेरा सिर्फ दूसरा ही मैच था स्कोर कम था पर मैंने अच्छी पारी खेली। तभी सबको लग गया था कि मैं आगे चलकर कुछ बड़ा करूंगा।”

আরো সর্বশেষ সংবাদ

IPL 2026, Match 18: चेन्नई सुपर किंग्स या दिल्ली कैपिटल्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी, यहां जानें

IPL 2026, CSK vs DC: head to head records (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 के 18वें मैच में 11 अप्रैल को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में...

कौन हैं Mukul Choudhary? जिन्होंने केकेआर के खिलाफ LSG को दिलाई असंभव जीत और बन गए सुपरस्टार 

Mukul Choudhary (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में एक और सुपरस्टार देखने को मिला है, जिसका नाम है मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary)। वह अभी सिर्फ 21 साल के हैं...

SM Trends: 9 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) जब रोहित शर्मा तिलक वर्मा के साथ माँ कामाख्या मंदिर गए, तो सम्मान के प्रतीक के रूप में उन्हें असम की पारंपरिक ‘जापी’ टोपी...

IPL 2026: RR vs RCB मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की निगाहें

IPL 2026, RR vs RCB: Top 3 players to watch out (image via X) 2026 आईपीएल के 16वें मैच में, शुक्रवार, 10 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में...