

भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने स्मृति मंधाना को महिला टीम का अगला कप्तान बनने का प्रबल दावेदार बताया है। साथ ही मिताली ने कहा कि उन्हें भारतीय महिला टीम की कप्तानी दो-तीन साल पहले ही मिल जानी चाहिए थी। राज की ये बातें तब सामने आईं जब मंधाना ने मौका मिलने पर नेशनल टीम की कप्तानी करने की इच्छा जताई।
लीडरशिप में बदलाव की वकालत करते हुए, इस दिग्गज बल्लेबाज ने यह भी सुझाव दिया कि भारत को T20I में किसी युवा कप्तान के बारे में सोचना चाहिए। दिग्गज बल्लेबाज ने आगे कहा कि मंधाना के पास लंबे व्हाइट-बॉल फॉर्मेट और टेस्ट क्रिकेट में भारत की कप्तानी करने का अनुभव और सही स्वभाव है।
मिताली राज ने दिया बड़ा बयान
हाल में ही मिताली राज ने क्रिकइन्फो के हवाले से कहा- “मुझे तो कम से कम यही लगता था कि स्मृति दो-तीन साल पहले ही वनडे फाॅर्मेट की कप्तानी संभाल लेंगी। लेकिन अब भी, उनके पास जो इतना अनुभव है, उसे देखते हुए उन्हें कम से कम वनडे और टेस्ट फाॅर्मेट की कप्तानी तो दी ही जानी चाहिए, और शायद टी20 की कप्तानी किसी युवा खिलाड़ी को सौंपी जा सकती है।”
मिताली ने आगे भारत की टी20 कमान संभालने के लिए शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स का नाम सुझाते हुए कहा- “मुझे लगता है कि शेफाली वर्मा सही रहेंगी। उनका फाॅर्मेट टी20 है। और उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम की कप्तानी भी की है (2023 में टीम को खिताब जिताया) शेफाली क्यों नहीं? जेमी (रोड्रिग्स) भी, हाँ।
उन्होंने WPL में (दिल्ली कैपिटल्स) की कप्तानी की है। लेकिन मेरा मानना है कि वे जिसे भी चुनें, उन्हें सेटल होने के लिए कुछ समय देना चाहिए। क्योंकि हम सभी को लीडर के तौर पर अपनी भूमिका में सेटल होने के लिए समय मिला था।”
जॉस बटलर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने
SM Trends: 24 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
“देश के लिए खेलने की प्रेरणा ने मुझे आगे बढ़ाया” – शानदार प्रदर्शन करने के बाद बोले मयंक यादव
वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए आकाश चोपड़ा, कहा ‘उसने अपना खेल नहीं बदला’

