Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

‘सपना सच होने जैसा’ भारत की ऐतिहासिक हार में अहम भूमिका निभाने वाले Jai Moondra ने जाहिर की दिल की बात 

Jai Moondra (Image Credit- Twitter X)
Jai Moondra (Image Credit- Twitter X)

भारत और आयरलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का पहला मैच 26 जून को बेलफास्ट में खेला गया। इस मुकाबले में आयरिश टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जय मूंद्रा (Jai Moondra) का एक ड्रीम डेब्यू रहा। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट की अपनी पहली ही गेंद पर संजू सैमसन का विकेट हासिल किया और अपनी टीम की भारत के खिलाफ 34 रनों से ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। सैमसन के अलावा उन्होंने शिवम दुबे (25) का भी अहम विकेट 16वें ओवर में हासिल किया। दुबे का विकेट गिरने के बाद, टीम इंडिया की हार लगभग निश्चित हो गई। दूसरी ओर, जीत के बाद जय मूंद्रा ने अपने दिल की बात जाहिर की। उन्होंने भारत के खिलाफ अपने डेब्यू को किसी सपने के सच होने जैसा बताया है।

जय मूंद्रा की बड़ी प्रतिक्रिया

आयरलैंड की भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद, जय मूंद्रा ने बीबीसी स्पोर्ट्स के हवाले से कहा- “यह मेरे, मेरे परिवार और मेरी टीम के सदस्यों के लिए एक बहुत बड़ा मंच था। वे सभी मेरा हौसला बढ़ा रहे थे, इसलिए मैं बस शांत रहकर वही काम करता रह सकता हूँ जो मैं अब तक करता आया हूँ, क्योंकि इसी से मैं लगातार बेहतर होता गया हूं।”

जय ने आगे कहा- “मुझे साथ ही साथ उत्साह भी महसूस हो रहा था। भारत के खिलाफ खुद को परखना और पहली ही गेंद पर विकेट लेना, मैं कोशिश कर रहा था कि बहुत ज़्यादा उत्साहित न हो जाऊं क्योंकि अभी भी नौ विकेट बाकी थे। इंटरनेशनल लेवल पर पहुँचना और भारत के खिलाफ खेलना एक सपना सच होने जैसा है। यह कुछ खास है, एक शानदार एहसास है।”

खैर, अब दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व दूसरा मुकाबला 28 जून, रविवार को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में मैन इन ब्लू पलटवार करते हुए मेजबान टीम के खिलाफ जीत हासिल करना चाहेगी।

আরো সর্বশেষ সংবাদ

जॉस बटलर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Jos Buttler surpasses Chris Gayle to climb to 2nd on all-time T20 run-scorers’ list (image via getty) गुरुवार, 23 जुलाई को इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जॉस बटलर ने वेस्टइंडीज के...

SM Trends: 24 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जापान में होने वाले आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। महिला और पुरुष श्रेणी के मैचों का शेड्यूल जारी...

“देश के लिए खेलने की प्रेरणा ने मुझे आगे बढ़ाया” – शानदार प्रदर्शन करने के बाद बोले मयंक यादव

Mayank Yadav on overcoming injury setbacks (image via X) तेज गेंदबाज मयंक यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में जबरदस्त वापसी की। उन्होंने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20आई मैच में...

वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए आकाश चोपड़ा, कहा ‘उसने अपना खेल नहीं बदला’

Aakash Chopra Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सभी का दिल...