Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

‘विराट कोहली-रोहित शर्मा को सिर्फ गौतम गंभीर ही ना कह सकता है’ आईपीएल के बीच मुनाफ पटेल का बोल्ड बयान 

Gautam gambhi, rohit sharma and virat kohli (Image Credit- Twitter X)
Gautam gambhi, rohit sharma and virat kohli (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल 2026 के बीच पूर्व गेंदबाज व वर्ल्ड कप 2011 विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे मुनाफ पटेल ने, हाल में ही भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही मुनाफ ने हेड कोच गौतम गंभीर के काम को लेकर भी अपना पक्ष रखा।

मुनाफ का कहना है कि गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम की कोचिंग कर, बहुत से लोगों से दुश्मनी मोल ले रहे हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ियों को ना कहने की हिम्मत सिर्फ गौतम गंभीर में ही है।

मुनाफ पटेल ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही टाइम्स ऑफ इंडिया के यूट्यूब शो बाॅम्बे स्पोर्ट्स एक्सचेंज पर मुनाफ ने कहा- याद रखना, अगर गौतम गंभीर जैसा हेड कोच हट गया, तो खिलाड़ियों को हैंडल करना मुश्किल हो जाएगा। इस लेवल पर आप क्या ही कोचिंग कर लोगे? आपका टीम मैनेज करना ही सबसे महत्वपूर्ण है। इस लेवल पर खिलाड़ियों को मैनेज करना सबसे मुश्किल काम है।

विराट कोहली को कोई एक चीज ना कहकर दिखाए, या फिर रोहित शर्मा को कोई एक चीज ना कहकर दिखाए। यह हिम्मत सिर्फ गौतम गंभीर के पास है। वह परफाॅर्म ना करने पर बड़े खिलाड़ियों को भी ड्राॅप करने की हिम्मत रखते हैं। टीम में सबको पता है कि अगर कुछ भी इधर-उधर हुआ, तो उसमें (गौतम गंभीर) वो दम है कि उसको ड्राॅप कर सकता है।

मुनाफ ने आगे कहा- वह यह सिर्फ पैसे के लिए नहीं कर रहा है। 10 आईपीएल टीमें उसका स्वागत करने के लिए तैयार हैं। उसको इसकी कोई जरूरत नहीं है। वह सिर्फ इसलिए वहां पर है क्योंकि वह क्रिकेट से प्यार करता है। उसको आप जितने लंबा खींच सकते हो, खींच लो। उस जैसा इंसान आपको दोबारा नहीं मिलेगा।

खैर, गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने एशेज सीरीज व घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद, चैंपियंस ट्राॅफी 2025 और आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया।

तो वहीं, अब उनकी नजर भारत को वर्ल्ड कप 2027 और ओलंपिक पदक दिलाने पर हैं। हालांकि, गौतम गंभीर का कार्यकाल अगले क्रिकेट वर्ल्ड कप तक का है। अगर टीम तीसरी बार यह जीतने में सफल रही, तो वह लाॅस एंजलिस में होने वाले ओलंपिक 2029 तक टीम इंडिया के हेड कोच बने रहे सकते हैं।

আরো সর্বশেষ সংবাদ

RCB vs LSG, Top 10 Memes: बेंगलुरु बनाम लखनऊ मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, RCB vs LSG: top 10 memes (image via X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए 23वें मैच में, बेंगलुरु ने लखनऊ को 5...

IPL 2026: राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 23वें मैच में 5 विकेट से हराया 

RCB vs LSG (Image Credit- Twitter X) राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 23वां मैच खेला गया। बता दें एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में...

RCB vs LSG: मिचेल मार्श ने मारा 102 मीटर लंबा छक्का, गेंद गिरी चिन्नास्वामी की छत पर, देखें वीडियो 

RCB vs LSG (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का 23वां मैच राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। बता दें कि इस मुकाबले...

शान मसूद बने रहेंगे पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान, सरफराज अहमद संभालेंगे हेड कोच का पद: रिपोर्ट

Pakistan Cricket: Shan Masood (image via getty) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टेस्ट लीडरशिप में निरंतरता का संकेत दिया है। पिछली बार उनके लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप काफी मुश्किल रही...