Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

“खुद को बार-बार साबित करना पड़े तो….” – विराट कोहली का 2027 वर्ल्ड कप पर बड़ा बयान

virat kohli (Image credit Twitter - X)
virat kohli (Image credit Twitter – X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पहली बार खुलकर 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर अपनी सोच साझा की है। फिलहाल आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे विराट ने साफ कहा कि अगर वह क्रिकेट खेल रहे हैं तो उनका लक्ष्य भारत के लिए खेलना ही रहेगा।

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वह अब अपने करियर के उस दौर में हैं, जहां बार-बार खुद को साबित करने की जरूरत महसूस नहीं करना चाहते। आरसीबी पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान विराट ने कहा कि अभी 2027 वर्ल्ड कप में काफी समय बाकी है, लेकिन वह निश्चित तौर पर भारत के लिए खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर टीम और माहौल को लगता है कि वह अभी भी योगदान दे सकते हैं, तो वह खुशी-खुशी टीम का हिस्सा बनेंगे।

कोहली ने कहा कि वह क्रिकेट अब सिर्फ प्यार और जुनून के लिए खेल रहे हैं। उनके लिए सबसे जरूरी यह है कि वह मैदान पर टीम के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ उतरें। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें टीम के लिए 40 ओवर तक बाउंड्री से बाउंड्री तक दौड़ना पड़े, तो वह बिना किसी शिकायत के ऐसा करेंगे क्योंकि वह खुद को उसी तरह तैयार करते हैं।

खुद को साबित करने की मानसिकता से दूर हुए विराट

विराट ने अपने बयान में यह भी कहा कि अगर उन्हें हर समय अपनी कीमत साबित करनी पड़े, तो वह उस माहौल में सहज महसूस नहीं करेंगे। उनका मानना है कि उन्होंने अपने पूरे करियर में हमेशा पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ क्रिकेट खेला है। ऐसे में लगातार खुद को साबित करने का दबाव उन्हें सही नहीं लगता।

उन्होंने कहा कि जब वह मैदान पर उतरते हैं तो हर गेंद को अपने करियर की आखिरी गेंद मानकर खेलते हैं। यही सोच उन्हें लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती है।

टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब विराट सिर्फ वनडे और आईपीएल खेल रहे हैं। इसके बावजूद उनकी बल्लेबाजी में कोई कमी नहीं दिखी है। हाल ही में उन्होंने सात वनडे मैचों में तीन शतक और तीन अर्धशतक लगाकर शानदार फॉर्म का परिचय दिया। अगर सब कुछ सही रहा, तो विराट 2027 में अपना पांचवां वनडे वर्ल्ड कप खेलते नजर आ सकते हैं।

আরো সর্বশেষ সংবাদ

इंग्लैंड टेस्ट टीम में बेन स्टोक्स को रिप्लेस करने के सबसे बड़े दावेदार हैं ये 3 धाकड़ खिलाड़ी

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने 28 जून को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया।...

हरमनप्रीत कौर ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड! महिला टी20 विश्व कप में बनाया भारत का सबसे तेज पचासा

Harmanpreet Kaur (image via getty) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 28 जून (रविवार) को लॉर्ड्स में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के...

‘सबसे पहले संजू पर गिरेगी गाज’ – आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद आकाश चोपड़ा का बयान

Sanju Samson (image via getty) भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम की प्लेइंग XI में संजू सैमसन की...

“अब और लड़ने की हिम्मत नहीं बची…” – बेन स्टोक्स ने चौंकाने वाले संन्यास के पीछे की वजह बताई

Ben Stokes (image via getty) बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके क्रिकेट की दुनिया को चौंका दिया है। उन्होंने ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज...