Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

इतिहास रचने से महज 1 विकेट दूर अक्षर पटेल, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई में हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि 

Axar Patel (Image credit Twitter - X)
Axar Patel (Image credit Twitter – X)

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20आई सीरीज का दूसरा मैच आज 4 जुलाई, शनिवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा। तो वहीं, इस मुकाबले में टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर व स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल (Axar Patel) के पास इतिहास रचने का एक सुनहरा मौका होगा।

बता दें 17 जुलाई, 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में डेब्यू करने वाले अक्षर पटेल ने टीम इंडिया के लिए खबर लिखे जाने तक कुल 97 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 99 विकेट हासिल किए हैं। अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच में एक विकेट और हासिल कर लेते हैं, तो वह भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बन जाएंगे।

अक्षर पटले से पहले अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या टी20 फाॅर्मेट में भारत के लिए 100+ विकेट हासिल कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई भी स्पिनर ऐसा नहीं कर पाया है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में अक्षर के पास इस शानदार उपलब्धि को अपने नाम कर, इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।

भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट

खिलाड़ी का नाम मैच  विकेट बेस्ट प्रदर्शन 5 विकेट हाॅल 
अर्शदीप सिंह 87 131 5/51 1
जसप्रीत बुमराह 95 121 4/15 0
हार्दिक पांड्या 138 114 4/16 0
अक्षर पटेल 97 99 3/9 0
युजवेंद्र चहल 80 96 6/25 1
कुलदीप यादव 54 95 5/17 2
भुवनेश्वर कुमार 87 90 5/4 2
वरुण चक्रवर्ती 46 73 5/17 2
रविचंद्रन अश्विन 65 72 4/8 0
रवि विश्नोई 45 64 4/13 0

मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत (IND): संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, रवि विश्नोई, वरुण चक्रवर्ती

इंग्लैंड (ENG): फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग

আরো সর্বশেষ সংবাদ

जॉस बटलर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Jos Buttler surpasses Chris Gayle to climb to 2nd on all-time T20 run-scorers’ list (image via getty) गुरुवार, 23 जुलाई को इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जॉस बटलर ने वेस्टइंडीज के...

SM Trends: 24 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जापान में होने वाले आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। महिला और पुरुष श्रेणी के मैचों का शेड्यूल जारी...

“देश के लिए खेलने की प्रेरणा ने मुझे आगे बढ़ाया” – शानदार प्रदर्शन करने के बाद बोले मयंक यादव

Mayank Yadav on overcoming injury setbacks (image via X) तेज गेंदबाज मयंक यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में जबरदस्त वापसी की। उन्होंने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20आई मैच में...

वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए आकाश चोपड़ा, कहा ‘उसने अपना खेल नहीं बदला’

Aakash Chopra Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सभी का दिल...