Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

आईपीएल की तर्ज पर अब एलपीएल में लागू होगा ये नियम, सचिन तेंदुलकर कर चुके हैं खिलाफत

आईपीएल की तर्ज पर अब एलपीएल में लागू होगा ये नियम, सचिन तेंदुलकर कर चुके हैं खिलाफत
LPL 2026 (Image Credit- Twitter X)
LPL 2026 (Image Credit- Twitter X)

लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के आगामी सीजन में आईपीएल की तर्ज पर इम्पैक्ट प्लेयर नियम का इस्तेमाल करने की मंजूरी मिल गई है। यह पहली बार होगा जब एलपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम का इस्तेमाल होगा। 1 जून, 2026 को प्लेयर ड्राफ्ट के दौरान सभी पांच फ्रेंचाइजियों की मीटिंग हुई, जिसके बाद एलपीएल 2026 में इस नियम का इस्तेमाल करने के लिए सभी टीमों ने सहमति व्यक्त की।

तो वहीं, अब एलपीएल दुनिया की नवीनतम T20 फ्रेंचाइजी लीग है जिसने इम्पैक्ट प्लेयर नियम लागू किया है। इसके तहत, टीमें मैच से पहले अपनी प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों की सूची घोषित करती हैं, और प्लेइंग इलेवन में से अधिकतम एक खिलाड़ी को बाहर करके बेंच से किसी अन्य खिलाड़ी को मैदान में उतारा जाता है।

गौरतलब है कि यह नियम सबसे पहले 2022 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान लागू किया गया था, जिसके बाद इसे 2023 में इंडियन प्रीमियर लीग में भी अपनाया गया। कई क्रिकेटरों और विशेषज्ञों की इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर मिली-जुली राय रही है, लेकिन हाल ही में ऑलराउंडरों की भूमिका सीमित होने को लेकर कड़ी आलोचना हुई है।

ऐसी चर्चा है कि IPL जल्द ही इम्पैक्ट प्लेयर सिस्टम को खत्म कर सकता है। पूर्व महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर इस नियम के खिलाफ हैं। सचिन का मानना है कि इस वजह से गेंद और बल्ले से बीच प्रतिस्पर्धा बराबर की नहीं रह पाती है।

ये भी एक नियम लागू हुआ

इसके अलावा एलपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने एक और नियम पास किया है। इस नियम के तहत लीग ने अब सभी टीमों के लिए यह अनिवार्य कर दिया है कि वे सीजन के दौरान मैदान में उतरने के लिए कम से कम एक 23 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में रखें।

इसका मतलब है कि सभी फ्रेंचाइजी को टूर्नामेंट के दौरान अपनी प्लेइंग इलेवन में कम से कम एक ऐसा खिलाड़ी रखना अनिवार्य है जिसका जन्म 1 जुलाई, 2003 को या उसके बाद हुआ हो। खैर, एलपीएल का आगामी सीजन 17 जुलाई शुक्रवार से शुरू होगा। पहला मैच गत चैंपियन SC Jaffna Kings और Galle Gallants के बीच खेला जाएगा।

আরো সর্বশেষ সংবাদ

हरमनप्रीत कौर ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड! महिला टी20 विश्व कप में बनाया भारत का सबसे तेज पचासा

Harmanpreet Kaur (image via getty) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 28 जून (रविवार) को लॉर्ड्स में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के...

‘सबसे पहले संजू पर गिरेगी गाज’ – आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद आकाश चोपड़ा का बयान

Sanju Samson (image via getty) भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम की प्लेइंग XI में संजू सैमसन की...

“अब और लड़ने की हिम्मत नहीं बची…” – बेन स्टोक्स ने चौंकाने वाले संन्यास के पीछे की वजह बताई

Ben Stokes (image via getty) बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके क्रिकेट की दुनिया को चौंका दिया है। उन्होंने ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज...

Women’s T20 WC 2026: ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई भारतीय टीम 

Australia Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच 28 जून, रविवार...