

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच आज 6 जून, शनिवार से न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो चुका है। मुकाबले में होम टीम भारत ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
तो वहीं, इस मुकाबले को खेलते हुए भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक खास रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया है। बता दें कि अब वह भारत की ओर से बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज 50* टेस्ट मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
यह पंत का बतौर विकेटकीपर 50वां टेस्ट मैच मुकाबला है। जबकि ओवरऑल वह बतौर विकेटकीपर 50 टेस्ट मैच खेलने वाले कुल 34वें खिलाड़ी भी बन गए हैं। इससे पहले भारत के लिए बतौर विकेटकीपर पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने सबसे ज्यादा 90 टेस्ट मैच और सैयद किरमानी ने 1976 से 1986 के बीच बतौर विकेटकीपर कुल 88 टेस्ट मैच खेले थे। लेकिन, अब इस खास सूची में ऋषभ पंत का भी नाम शामिल हो गया है।
भारत के लिए बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी
| क्रमांक | खिलाड़ी | टेस्ट | साल |
| 1 | एमएस धोनी | 90 | 2005-2014 |
| 2 | सैयद किरमानी | 88 | 1976-1986 |
| 3 | ऋषभ पंत | 50* | 2018- अब तक |
| 4 | किरण मोरे | 49 | 1986-1993 |
| 5 | फारूख इंजीनियर | 46 | 1961-1975 |
दूसरी ओर, आपको मुल्लांपुर में जारी भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच के बारे में जानकारी दें, तो मेजबान भारत ने पहले दिन के लंच के समय तक 25 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 1 विकेट के नुकसान पर कुल 96 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय केएल राहुल 37* और साई सुदर्शन 32* रन बनाकर मौजूद है। जबकि यशस्वी जायसवाल 24 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। अफगान टीम की ओर से एकमात्र विकेट मोहम्मद सलीम साफी को मिला है।
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत (IND): केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
अफगानिस्तान (AFG): सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी
ऋषभ पंत की ‘घर वापसी’, DC और LSG के बीच हुआ हाई-प्रोफाइल ट्रेड; कुलदीप यादव जाएंगे लखनऊ
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए चोटिल नीतीश कुमार रेड्डी, इंग्लैंड दौरे पर भी संशय
ENG vs IND 2026: भारत से भिड़ने के लिए इंग्लैंड ने चुनी बेहद मजबूत टीम, 22 साल के इस अनकैप्ड खिलाड़ी को मिली जगह!
ENG vs NZ 2026: स्लो ओवर-रेट पर ICC ने लगाई इंग्लिश टीम को फटकार; WTC पॉइंट्स टेबल में काटे गए 12 अंक

