Skip to main content

ताजा खबर

24 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

24 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले इरफान पठान ने सेंडपेपर गेट विवाद को लेकर फोड़ा बम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जनवरी 2027 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जानी है। इस सीरीज से पहले 2018 का सैंडपेपर विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने इस मामले पर अपनी राय रखते हुए कहा है कि भारत दौरे पर आने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से इस विवाद को लेकर सवाल पूछे जा सकते हैं। यह विवाद 2018 में ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान सामने आया था। उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम पर गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था।

2. भारत की जीत हासिल करने की कोशिश में दिखी कमी, 1983 वर्ल्ड कप विजेता ने उठाए सवाल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला गया पहला टेस्ट मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस नतीजे के बाद भारतीय टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठने लगे हैं। अब 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य और पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल ने भी टीम इंडिया की रणनीति पर नाराजगी जाहिर की है।

मदन लाल का मानना है कि भारतीय टीम इस मुकाबले को जीत सकती थी, लेकिन गेंदबाज न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को आउट करने में सफल नहीं रहे। उन्होंने खास तौर पर दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों की आक्रामकता पर सवाल उठाए और कहा कि टीम जीत के लिए उतनी कोशिश करती हुई नजर नहीं आई।

3. IPL 2027: 3 खिलाड़ी जिन्हें PBKS को रिटेन करना चाहिए था

आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) ने अपनी टीम में कई बड़े बदलाव किए हैं। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने आईपीएल 2026 में 14 मैचों में 15 अंक हासिल किए थे और पांचवें स्थान पर रहते हुए अपना अभियान समाप्त किया था। सीजन की शुरुआत में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन लगातार छह मैचों में हार के कारण उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन के लिए 19 खिलाड़ियों को रिटेन किया, जबकि छह खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला किया।

अब पंजाब किंग्स के पास 18.6 करोड़ रुपये का पर्स बचा है और 16 दिसंबर 2026 को गोवा में होने वाले मिनी ऑक्शन में उसे छह खिलाड़ियों की जगह भरनी है। इनमें दो विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट भी शामिल हैं। हालांकि, पंजाब किंग्स के कुछ रिलीज करने के फैसले सवाल खड़े करते हैं। टीम ने तीन ऐसे खिलाड़ियों को बाहर किया है, जिन्हें आगामी सीजन के लिए अपने साथ बनाए रखना बेहतर फैसला हो सकता था। 3. मिचेल ओवेन, 2. लॉकी फर्ग्यूसन, 1. नेहाल वढेर

4. NZ vs IND: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट से पहले न्यूजीलैंड की टीम में बड़ा बदलाव

न्‍यूजीलैंड की टीम को भारत के खिलाफ क्राइस्‍टचर्च में खेले जाने वाले दूसरे टेस्‍ट से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर इस हफ्ते वेलिंगटन में ट्रेनिंग सेशन के दौरान हैमस्ट्रिंग में इंजरी की वजह से भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह जगह मैट फिशर को टीम में शामिल किया गया है।

5. SMAT 2026: भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी होंगे आमने सामने, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के छठे लीग के मुकाबले 24 नवंबर को खेले जाएंगे, जहां उत्तर प्रदेश और बंगाल के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है। इस मुकाबले में मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। यह मुकाबला मुंबई की शरद पवार क्रिकेट अकादमी में खेला जाएगा, जो सुबह 9 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले को जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है।

6. SA vs BAN 2nd Test: साउथ अफ्रीका की घातक गेंदबाजी के सामने ढेर हुआ बांग्लादेश, पहली पारी 91 रन पर सिमटी

साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच सेंचुरियन में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले दिन बारिश से बाधित इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश की पहली पारी को महज 33.3 ओवर में 91 रन पर समेट दिया। बारिश की वजह से बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच देरी से शुरू हुआ।

7. भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानियों से हाथ न मिलाकर गलत कर रहे? नियमों की संस्था MCC ने सुना दिया फैसला

गत वर्ष अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने की नीति अपनाई हुई है। तो वहीं, यह सिलसिला अभी भी जारी है। रविवार को दोहा में खेले जा रहे राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत ने इस “परंपरा” को जारी रखा, तो मामले ने तूल पकड़ लिया। इसको लेकर चर्चा इस स्तर तक पहुंच गई है कि क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था मेरिलोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने भी इस पर अब बयान जारी किया है। एमसीसी ने कहा है कि वह पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ पारंपरिक हाथ मिलाने से बचने के भारत के फैसले में हस्तक्षेप नहीं करेगा।

8. IPL Auction 2027 में इंग्लैंड के इस गेंदबाज की लगेगी बड़ी बोली, खरीदने की होड़ में PBKS और LSG

IPL 2027 का मिनी ऑक्शन इस साल 16 दिसंबर को गोवा में होना है, जहां इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सॉनी बेकर के नाम की बोली लग सकती है। सॉनी बेकर ने खुद को IPL ऑक्शन में शामिल करने का फैसला किया है। बेकर के इस फैसले के पीछे कुछ IPL फ्रेंचाइजियों की उनमें दिखाई दिलचस्पी है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी फ्रेंचाइजियों ने बेकर को खुद से जोड़ने में दिलचस्पी दिखाई है।

আরো ताजा खबर

वेलिंगटन टेस्ट ड्राॅ होने के बाद, पूर्व सेलेक्टर ने जडेजा-सिराज का चयन ना होने पर टीम इंडिया मैनेजमेंट की लगाई क्लास 

Kris Srikkanth and Shubman Gill (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच बेसिन रिजर्व में खेला गया पहला टेस्ट मैच, पांच दिन की लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार...

भारत की जीत हासिल करने की कोशिश में दिखी कमी, 1983 वर्ल्ड कप विजेता ने उठाए सवाल

India vs New Zealand 1st Test(Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला गया पहला टेस्ट मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस...

IPL 2027: 3 खिलाड़ी जिन्हें PBKS को रिटेन करना चाहिए था

IPL 2027: 3 players PBKS (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) ने अपनी टीम में कई बड़े बदलाव किए हैं। श्रेयस...

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले इरफान पठान ने सेंडपेपर गेट विवाद को लेकर फोड़ा बम

Irfan Pathan(Image credit Twitter – X) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जनवरी 2027 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जानी है। इस सीरीज से पहले 2018 का सैंडपेपर विवाद एक बार फिर...