Skip to main content

ताजा खबर

सहवाग के बेटे आर्यवीर ने खेली 160 रनों की दमदार पारी; गिल और मयंक अग्रवाल के खास क्लब में हुए शामिल

Aaryavir Sehwag (Image credit Twitter - X)
Aaryavir Sehwag (Image credit Twitter – X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। UAE के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 160 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 309 रन का मजबूत स्कोर बनाया और मुकाबला 70 रन से अपने नाम किया।

168 गेंदों में बनाए 160 रन

UAE के खिलाफ आर्यवीर ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की। इसके बाद उन्होंने तेजी से रन बनाना शुरू किया और विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। उन्होंने 168 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौके और 7 छक्के लगाए।

इस पारी के साथ आर्यवीर ने भारतीय युवा वनडे क्रिकेट में खास उपलब्धि हासिल की। वह 160 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए।

इस सूची में शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल जैसे खिलाड़ी भी हैं। गिल ने 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ 160 रन बनाए थे, जबकि मयंक ने 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतनी ही रन की पारी खेली थी।

दूसरे विकेट के लिए जोड़े 193 रन

आर्यवीर ने दूसरे विकेट के लिए वीके विनीत के साथ मिलकर 193 रन की शानदार साझेदारी की। इस साझेदारी ने भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि, 45वें ओवर में आर्यवीर 160 रन बनाकर आउट हो गए। वह नसीम खान की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में कैच दे बैठे।

आर्यवीर के पास भारत की ओर से युवा वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाने का मौका था, लेकिन वह इससे चूक गए। यह रिकॉर्ड अंबाती रायडू के नाम है, जिन्होंने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 177 रन बनाए थे। वैभव सूर्यवंशी भी 175 रन की पारी खेल चुके हैं।

भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 309 रन बनाए। जवाब में UAE की टीम 239 रन ही बना सकी। भारत की ओर से ईशान सूद ने 4 विकेट लिए। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।

ये भी पढ़ें – “मुझे इसकी भनक तक नहीं थी” – सैंडपेपर कांड पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की सफाई

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: भारतीय टीम के लिए गुड न्यूज! ऋषभ पंत की वापसी लगभग तय; 12 नवंबर को होगा फिटनेस टेस्ट

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की टीम में वापसी को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज...

IPL 2027: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बड़े ट्रेड को BCCI की हरी झंडी, डील हुई पक्की

IPL 2027: Hardik Pandya Set for Punjab Kings Move as BCCI Clears Direct Swap for MI’s Arshdeep Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली...

10 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IPL 2027: हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिली हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बीच आईपीएल ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिल गई...

“मुझे इसकी भनक तक नहीं थी” – सैंडपेपर कांड पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की सफाई

Mitchell Starc Stands by 2021 Statement, Brushes Off Usman Khawaja’s Sandpapergate Claims (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 2018 के बॉल टेंपरिंग विवाद को...