Skip to main content

ताजा खबर

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X)

आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, चेज मास्टर के इस खास दिन पर क्रिकेट जगत जमकर उन्हें शुभमकामनाएं व बधाई देता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही भारतीय क्रिकेट भी इससे अछूता नहीं रहा।

बता दें कोहली इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर मौजूद हैं और ऑकलैंड के ईडन पार्क में भारत के पहले वनडे मैच में, कोहली ने अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले शानदार प्रदर्शन किया और 51 गेंदों पर 74 रन बनाए। जश्न की शुरुआत समय से पहले ही हो गई, जब बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे कोहली के लिए स्टैंड में बैठे दर्शकों ने ‘हैप्पी बर्थडे’ गाना शुरू कर दिया, जिससे यह मौका और भी खास हो गया।

क्रिकेट जगत ने इस अंदाज में दी शुभकामनाएं

पूर्व भारतीय क्रिकेटर व दिल्ली में विराट कोहली के साथ घरेलू क्रिकेट खेलने वाले शिखर धवन ने सबसे पहले कोहली को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा “जन्मदिन मुबारक हो, विराट कोहली! खेल के प्रति आपका जुनून, लगन और प्यार लाखों लोगों को प्रेरित करता रहता है। आने वाला साल आपके लिए शानदार रहे, भाई!”

इसके अलावा पूर्व भारतीय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सुरेश रैना ने कोहली की बल्लेबाजी स्किल और दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए उनके द्वारा बनाई गई यादों की तारीफ की। रैना ने कहा कि कोहली की बल्लेबाजी देखना एक शानदार अनुभव है; उन्होंने कोहली के तरह-तरह के शॉट्स और अहम मौकों पर अच्छा प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता का जिक्र किया।

ये भी पढ़ें – 38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

আরো ताजा खबर

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...