Skip to main content

ताजा खबर

‘विराट कोहली शतक लगाएंगे, भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज ड्रॉ रहेगी’ पहले वनडे से पहले पुजारा ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Virat Kohli (Image credit Twitter - X)
Virat Kohli (Image credit Twitter – X)

न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) से भारतीय टीम को काफी उम्मीदें होंगी। तो वहीं, यह उम्मीद सिर्फ भारतीय क्रिकेट फैंस ही नहीं बल्कि पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा को भी है।

पुजारा ने हाल में ही बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कम से कम 1 शतक जरूर लगाएंगे और पांच मैचों की वनडे सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त होगी। गौरतलब है कि वनडे क्रिकेट में चेज मास्टर के नाम से मशहूर कोहली के लिए यह साल काफी शानदार रहा है।

उन्होंने खबर लिखे जाने तक इस साल खेले गए वनडे मैचों की 12 पारियों में 117.63 के स्ट्राइक रेट से कुल 854 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले महीने हुए वनडे सीरीज में कोहली ने तिरुवनंतपुरम में 88 गेंदों में 139 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें 10 चौके और 9 छक्के शामिल थे।

चेतेश्वर पुजारा ने दिया बड़ा बयान

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में 4 नवंबर को होने वाले मैच से पहले पुजारा ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा “रोहित जिस तरह से बल्लेबाजी करते हैं, उसमें पावरप्ले के दौरान टीम को अच्छी शुरुआत दिलाना उनकी भूमिका होती है। न्यूजीलैंड में शायद यह भूमिका बदल जाए, जिससे वह शतक लगाने की कोशिश कर सकें। लेकिन विराट के मामले में इसके चांस थोड़े ज्यादा हैं, क्योंकि वह नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हैं। उनका खेल मुख्य रूप से एक ‘एंकर’ की भूमिका निभाने वाला होता है।”

“नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आने वाले बल्लेबाज के लिए वनडे फॉर्मेट में शतक लगाना थोड़ा आसान हो जाता है। ओपनर की भूमिका भी तय होती है, लेकिन न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में यह थोड़ी बदल जाती है। इसलिए, मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड में रोहित के मुकाबले विराट के शतक लगाने के चांस ज्यादा हैं।”

पुजारा ने आगे कहा “सीरीज का स्कोर 2-2 होगा। पहले तीन मैचों में एक ही टीम खेल रही है, और फिर आखिरी दो मैचों में दूसरी भारतीय टीम खेलेगी। इसलिए, मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड को थोड़ा फायदा है। मैं अभी भी पहले तीन मैचों में भारतीय टीम का समर्थन कर रहा हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे। न्यूजीलैंड में बारिश होती रहती है, इसलिए हो सकता है कि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ जाए।”

ये भी पढ़ें – कुलदीप इन ईशान ड्राॅप, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर डालें नजर 

আরো ताजा खबर

कुलदीप इन ईशान ड्राॅप, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर डालें नजर 

Ishan Kishan and Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद, पांच मैचों की वनडे सीरीज की बारी है। वनडे...

WTC 2027, Final: बचे हुए 7 टेस्ट मैचों के साथ कैसे क्वालीफाई कर सकती है टीम इंडिया? समझें पूरा गणित

WTC 2025–27: How India Can Still Qualify for the Final with Seven Tests Remaining (image via X) आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल 2027 के लिए क्वालीफाई करने के लिए...

‘वह डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे’ – हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी पर शुभमन गिल का बड़ा बयान

Shubman Gill Gives Fitness Update on Hardik Pandya Ahead of New Zealand ODIs (image via X) भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पुष्टि की है कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को...

NZ vs IND 1st ODI, Weather Report: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मुकाबला? जानिए वेदर रिपोर्ट

NZ vs IND 1st ODI: Will Auckland Rain Play Spoilsport at Eden Park? (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम 4 नवंबर, बुधवार को 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले...