Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2027: BCCI ने बढ़ाई रिटेंशन की तारीख, अब 17 नवंबर तक फ्रेंचाइजियों को मिलेगा मौका

 IPL mini-auction (Image credit Twitter - X)
IPL mini-auction (Image credit Twitter – X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख में बदलाव किया है। पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी को 15 नवंबर तक अपने रिटेन और रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची जमा करनी थी, लेकिन अब इस तारीख को दो दिन आगे बढ़ाकर 17 नवंबर कर दिया गया है।

बोर्ड ने 2 नवंबर को सभी फ्रेंचाइजी को इस फैसले की जानकारी दी। हालांकि, आईपीएल का मिनी ऑक्शन पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार 16 दिसंबर को गोवा में ही आयोजित किया जाएगा।

भारत-न्यूजीलैंड सीरीज की वजह से बढ़ी तारीख

रिटेंशन की तारीख में बदलाव के पीछे भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज को वजह माना जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पांचवां और आखिरी वनडे मुकाबला 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जाना है। पहले इसी दिन खिलाड़ियों को रिटेन करने की अंतिम तारीख तय की गई थी।

ऐसे में भारतीय टीम के खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजी से जुड़े अधिकारियों का ध्यान अंतरराष्ट्रीय मुकाबले पर भी रहेगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी को दो अतिरिक्त दिन देने का फैसला किया है, ताकि सभी टीमें बिना किसी परेशानी के अपनी सूची तैयार कर सकें।

16 दिसंबर को होगा आईपीएल का मिनी ऑक्शन

आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि इसी दिन भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। हालांकि, बीसीसीआई ने फिलहाल ऑक्शन की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया है।

सभी फ्रेंचाइजी को 17 नवंबर तक अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जमा करनी होगी। इसके बाद 23 नवंबर को खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बंद हो जाएगी।

वहीं, टीमों को 1 दिसंबर तक ऑक्शन के लिए अपनी अंतिम पसंद के खिलाड़ियों की सूची देनी होगी। इसके बाद 3 दिसंबर को ऑक्शन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें – Ranji Trophy: 53 रन देकर झटके 9 विकेट! 59 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर हर्ष दुबे ने रचा इतिहास

আরো ताजा खबर

Ranji Trophy: 53 रन देकर झटके 9 विकेट! 59 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर हर्ष दुबे ने रचा इतिहास

Ranji Trophy: Vidarbha’s Harsh Dubey Claims Historic 9/53 Against Madhya Pradesh, Shatters 59-Year-Old Record (image via X) सोमवार, 2 नवंबर को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) स्टेडियम में मध्य...

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच से पहले जानें विराट कोहली के ऑकलैंड में वनडे स्टैट्स

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। इस...

2 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026: ‘न्यूजीलैंड की पिच और कंडीशंस आकिब नबी के मुफीद होंगी’ – अजिंक्य रहाणे ने जताया भरोसा भारत के...

विराट कोहली के घरेलू मैदान पर होने वाले वनडे मैच पर मंडराया खतरा, दूसरी जगह हो सकता है शिफ्ट: रिपोर्ट

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के...