Skip to main content

ताजा खबर

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच से पहले जानें विराट कोहली के ऑकलैंड में वनडे स्टैट्स

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। इस मैच में सभी क्रिकेट फैंस की नजरें भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर होंगी।

हालांकि, इस मैदान पर कोहली का पिछला रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने यहां अब तक तीन वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से सिर्फ 59 रन निकले हैं। ऐसे में इस बार उनके पास अपने पुराने रिकॉर्ड को बेहतर बनाने का मौका होगा।

2014 में पहली बार ईडन पार्क में खेले थे कोहली

विराट कोहली ने ईडन पार्क में अपना पहला वनडे मुकाबला 25 जनवरी 2014 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच में वह 20 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए थे। यह इस मैदान पर उनका सबसे कम स्कोर भी है। हालांकि, इसी दौरे पर नेपियर में उन्होंने शानदार शतक लगाया था।

जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था सर्वश्रेष्ठ स्कोर

कोहली का ईडन पार्क में सबसे अच्छा प्रदर्शन 2015 वनडे विश्व कप के दौरान देखने को मिला था। 14 मार्च 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 48 गेंदों पर 38 रन बनाए थे। इस पारी में उनके बल्ले से चार चौके निकले थे।

यह इस मैदान पर उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर है। इसके बाद 2020 में न्यूजीलैंड दौरे पर कोहली ने ईडन पार्क में अपना तीसरा वनडे मुकाबला खेला। इस मैच में वह 25 गेंदों पर 15 रन बनाकर बोल्ड हो गए थे।

विराट कोहली ने इस मैदान पर तीन वनडे मैचों में 59 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 19.66 और स्ट्राइक रेट 63.44 का रहा है। उनके नाम कुल छह चौके हैं और वह यहां अभी तक अर्धशतक भी नहीं लगा पाए हैं।

मैच पारी रन हाईएस्ट स्कोर औसत स्ट्राइक रेट 100s 50s 4s 6s
3 3 59 38 19.66 63.44 0 0 6 0

वहीं, उनके पूरे वनडे करियर की बात करें तो कोहली ने 317 मैचों की 305 पारियों में 15,109 रन बनाए हैं। उनका औसत 58.78 का है। इस दौरान उन्होंने 55 शतक और 79 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 रन है। अब देखना दिलचस्प होगा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी मुकाबले में कोहली अपने आंकड़ों में सुधार कर पाते हैं या नहीं।

ये भी पढ़ें – 10 टीमें, 94 मैच, जनवरी से शुरुआत – ललित मोदी ने जय शाह से IPL के एक्सपेंशन में मांगी मदद

আরো ताजा खबर

Ranji Trophy: 53 रन देकर झटके 9 विकेट! 59 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर हर्ष दुबे ने रचा इतिहास

Ranji Trophy: Vidarbha’s Harsh Dubey Claims Historic 9/53 Against Madhya Pradesh, Shatters 59-Year-Old Record (image via X) सोमवार, 2 नवंबर को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) स्टेडियम में मध्य...

2 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026: ‘न्यूजीलैंड की पिच और कंडीशंस आकिब नबी के मुफीद होंगी’ – अजिंक्य रहाणे ने जताया भरोसा भारत के...

विराट कोहली के घरेलू मैदान पर होने वाले वनडे मैच पर मंडराया खतरा, दूसरी जगह हो सकता है शिफ्ट: रिपोर्ट

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के...

10 टीमें, 94 मैच, जनवरी से शुरुआत – ललित मोदी ने जय शाह से IPL के एक्सपेंशन में मांगी मदद

IPL Founder Lalit Modi Proposes 94-Match Season From January, Seeks Jay Shah’s Help to Expand League (Image Credit- Twitter) आईपीएल के पूर्व चेयरमैन और लीग के फाउंडर ललित मोदी ने...