
NZ vs IND 2026, ODI Series: top 3 bowlers to watch out for (image via getty)
एक रोमांचक टी20आई सीरीज के बाद, जहां न्यूजीलैंड की देर से वापसी के बाद भी भारत ने श्रृंखला 3-2 से जीत ली थी, अब क्रिकेट की दो बेहतरीन टीमों ने अब अपना ध्यान ईडन पार्क, ऑकलैंड में शुरू होने वाली पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला पर केंद्रित कर दिया है।
न्यूजीलैंड में पिच की कंडीशन ट्रेडिशनल रूप से पेस, कैरी और बाउंस में मददगार होती है, दोनों टीम्स का बोलिंग अटैक 50 ओवर के मुकाबलों में निर्णायक भूमिका निभाएगा। आइए, न्यूजीलैंड बनाम भारत वनडे सीरीज में नजर रखने लायक टॉप 3 गेंदबाजों पर एक नजर डालते हैं।
3. गुरनूर बराड़
गुरनूर बराड़ ने नौ मैचों में 14 विकेट लेकर भारत की वनडे टीम में जगह बनाई है। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 7.17 और स्ट्राइक रेट 34.71 रहा है। भले ही उनके ये आंकड़े बल्लेबाजी के लिए मददगार पिचों पर खेले गए मैचों को दर्शाते हों, लेकिन 26 वर्षीय इस तेज गेंदबाज की जबरदस्त गति न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में काफी कारगर साबित हो सकती है। वहां की लोकल कंडीशंस में मिलने वाली एक्स्ट्रा सीम और बाउंस को देखते हुए, बराड़ भारत के लिए एक अहम हथियार बन सकते हैं।
2. मिचेल सैंटनर
मिचेल सैंटनर शानदार फॉर्म के साथ वनडे सीरीज में उतर रहे हैं। हाल ही में खेली गई टी20आई सीरीज में वे 9 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। न्यूजीलैंड की व्हाइट-बॉल टीम के कप्तान के तौर पर, यह 34 वर्षीय ऑलराउंडर मिडिल ओवरों में अपनी गेंदबाजी में बदलाव करके रन रेट को नियंत्रित करने में माहिर है। वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी 3.39 की किफायती इकॉनमी दर यह दिखाती है कि कीवी गेंदबाजी आक्रमण को लीड करने में उनकी भूमिका कितनी अहम है।
1. जैकब डफी
भारत के खिलाफ चौथे टी20आई मैच में, जैकब डफी ने अहम मौकों पर विकेट लेने की अपनी काबिलियत दिखाई और 23 रन देकर 4 विकेट लिए। सीम मूवमेंट और टैक्टिकल वेरिएशन का इस्तेमाल करने वाले इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 2022 में अपने डेब्यू के बाद से 24 वनडे मैचों में 40 विकेट लिए हैं। सभी पांच वनडे मैचों के लिए उपलब्ध डफी, कप्तान मिचेल सैंटनर के लिए एक अहम खिलाड़ी साबित होंगे।
यह भी पढ़ें – NZ vs IND 2026, ODI Series: 3 बल्लेबाज जिन पर टिकी होंगी फैंस की नजरें
IPL 2027: ऑक्शन से पहले 14.20 करोड़ की कीमत वाले खिलाड़ी को रिलीज करने की तैयारी में CSK
NZ vs IND: ऑकलैंड में कुछ इस प्रकार हैं भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे स्टैट्स
AUS vs ENG 2026: व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, 18 महीने बाद टीम में लौटा ये खिलाड़ी
NZ vs IND 2026, ODI Series: 3 बल्लेबाज जिन पर टिकी होंगी फैंस की नजरें

