Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

 

 NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter - X)
NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली थी और सीरीज अपने नाम कर ली थी। हालांकि, न्यूजीलैंड ने आखिरी दो मैच जीतकर सीरीज का अंत 3-2 के स्कोर के साथ किया और क्लीन स्वीप से बच गया।

इस पूरी सीरीज में दोनों टीमों के कई बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन तीन खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। आइए जानते हैं इन तीनों खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने इस सीरीज में सर्वाधिक रन बनाए:

3. डेरिल मिचेल

न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल इस सूची में तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने पांच मैचों में 44 की औसत से कुल 176 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 174.26 रहा, जो उनके आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज को दिखाता है।

मिचेल की सीरीज की सबसे शानदार पारी तीसरे टी20 मुकाबले में देखने को मिली। वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में उन्होंने सिर्फ 39 गेंदों पर नाबाद 89 रन बनाए। उनकी इस पारी में आठ चौके और पांच छक्के शामिल थे।

हालांकि, उनकी शानदार बल्लेबाजी के बावजूद न्यूजीलैंड को इस मुकाबले में छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। आखिरी दो मैचों में भी मिचेल ने टीम के लिए अहम योगदान दिया।

2. अभिषेक शर्मा

भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने पांच मुकाबलों में 197 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 223.86 रहा।

अभिषेक की सबसे यादगार पारी तीसरे टी20 मैच में आई। उन्होंने वेलिंगटन में सिर्फ 38 गेंदों पर 113 रन ठोक दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 11 छक्के और सात चौके निकले।

उनकी इस तूफानी पारी की मदद से भारत ने 154 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया और छह विकेट से जीत दर्ज की। हालांकि, बाकी मैचों में वह इसी तरह का प्रदर्शन नहीं दोहरा सके, लेकिन उनका शतक सीरीज की सबसे खास पारियों में शामिल रहा।

1. ग्लेन फिलिप्स

न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स इस सीरीज के सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने पांच मैचों में 113.67 की शानदार औसत से 341 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 185.33 रहा। इस दौरान उन्होंने एक शतक और चार अर्धशतक लगाए। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।

फिलिप्स की सबसे विस्फोटक पारी चौथे टी20 मैच में देखने को मिली। ऑकलैंड के ईडन पार्क में उन्होंने केवल 46 गेंदों पर 107 रन बनाए। उनकी पारी में 10 छक्के और छह चौके शामिल थे। इस प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया।

सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी फिलिप्स ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखा। उन्होंने 38 गेंदों पर नाबाद 65 रन बनाए और न्यूजीलैंड को 18 ओवर में 195 रन का लक्ष्य हासिल करने में मदद की।

ये भी पढ़ें – NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले...