Skip to main content

ताजा खबर

1 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकटों से करारी शिकस्त दी। 192 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, न्यूजीलैंड ने शुरुआत में ही फिन एलन का विकेट गंवा दिया, जो अर्शदीप सिंह की गेंद पर 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद डेरिल मिचेल और टिम साइफर्ट ने मिलकर 73 रन जोड़े; मिचेल 29 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने। ग्लेन फिलिप्स और टिम सीफर्ट ने शानदार खेल दिखाते हुए 42 गेंदों में 86 रन जोड़े। सीफर्ट ने 93 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

2. ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। भारत ए ने पहली पारी में 346 रन बनाए। टीम की ओर से ध्रुव जुरेल ने शानदार शतक लगाया, जबकि आकाश दीप ने निचले क्रम में महत्वपूर्ण 68 रन जोड़े। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ए ने दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 218 रन बना लिए। हालांकि, टीम अभी भी भारत ए से 128 रन पीछे है।

3. न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स

भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लिंकन में इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच होने वाले तीसरे और आखिरी अनौपचारिक टेस्ट से बाहर रहेंगे। अक्टूबर की शुरुआत में ईरानी कप मैच के दौरान उन्हें ‘साइड स्ट्रेन’ हो गया था, जिसके चलते वे अभी भी रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इसी वजह से टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई का मेडिकल स्टाफ उनकी वापसी को लेकर काफी सावधानी बरत रहा है।

जम्मू-कश्मीर के खिलाफ ‘रेस्ट ऑफ इंडिया’ की कप्तानी करते समय पंत को चोट लग गई थी। हालांकि उन्होंने अपनी स्किल ट्रेनिंग फिर से शुरू कर दी है और उन्हें कोई दर्द भी महसूस नहीं हो रहा है, लेकिन मेडिकल टीम बिना पूरी तरह जांच किए उन्हें जल्दबाजी में वापस मैदान पर नहीं उतारना चाहती।

4. SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!

शनिवार, 31 अक्टूबर को केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेली गई सीरीज-निर्णायक तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 176 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही, 10 साल के लंबे इंतजार के बाद दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में फिर से नंबर-1 का स्थान हासिल कर लिया है। इस जीत के साथ प्रोटियाज ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली और जनवरी 2016 के बाद पहली बार टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया।

5. NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था

भारतीय क्रिकेट टीम में वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों का चयन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां वनडे टीम में कुछ खिलाड़ियों की जगह लगभग तय है, वहीं कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो टी20 इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

इसके बावजूद उन्हें 50 ओवर के फॉर्मेट में नियमित मौका नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में तीन खिलाड़ियों के नाम सामने आते हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से भारतीय वनडे टीम में जगह पाने का मजबूत दावा पेश किया है। लिस्ट-ए क्रिकेट में इनके आंकड़े भी काफी प्रभावशाली रहे हैं।

ये तीनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टी20 टीम का हिस्सा हैं, लेकिन शुरुआती तीन वनडे मुकाबलों के लिए घोषित टीम में इन्हें जगह नहीं मिली है। आइए इन 3 खिलाड़ियों के बारे में जानें 1. मयंक यादव, 2. अभिषेक शर्मा, 3. तिलक वर्मा

6. ‘RCB के साथी खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ खेलना मजेदार रहेगा’ वनडे सीरीज से पहले जैकब डफी ने दिया बड़ा बयान

भारत के खिलाफ 5वें टी20 मैच से पहले जफी ने क्रिकइन्फो के हवाले से कहा “कल (31 अक्टूबर) मेरी उनसे (विराट कोहली) मुलाकात हुई। वे जिम में थे, इसलिए वहां उनसे मिलना काफी अच्छा रहा, उनका बर्ताव मेरे प्रति बहुत बढ़िया था।”

“जाहिर है, भारत में वे एक बहुत बड़े आइकन हैं। वहां वे एक मेगास्टार हैं, ऐसे में उनका इतना जमीन से जुड़ा होना और RCB में हम जैसे विदेशी खिलाड़ियों का इतने अच्छे से स्वागत करना, वाकई बहुत शानदार था। इसके लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं। अब जब मैंने उनके साथ ड्रेसिंग रूम भी शेयर किया है, तो उनके खिलाफ खेलना बहुत मजेदार होगा।”

7. ‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर

केपटाउन के न्यूलैंड्स में सीरीज के निर्णायक तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खराब बल्लेबाजी के कारण टीम के बुरी तरह ढह जाने के बाद, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर ने पैट कमिंस की टीम पर तीखा हमला बोला है। वॉर्नर ने फॉक्स क्रिकेट पर कहा, “यह बहुत बुरा है। यह ऑस्ट्रेलियाई स्टैंडर्ड्स के बिल्कुल खिलाफ है। टीम में लड़ने का कोई जज्बा ही नहीं दिखा। यह शर्मनाक है। पूरी सीरीज में बल्लेबाजों ने गेंदबाजों को निराश किया है। पहले टेस्ट में मैट रेनशॉ ने लड़ने का जज्बा दिखाया था, लेकिन मुझे लगता है कि बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा है। यह बहुत ही निराशाजनक है।”

8. NZ vs IND 5th T20I: टीम इंडिया ने किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन में खेला गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए, जिसे न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। तो वहीं, इस मैच में भारतीय टीम साल 2026 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली पहली टीम बन गई है। टीम इंडिया ने साल 2026 में कुल 40 टी20आई मैच में कुल 400 छक्के लगाए। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली टीम बन गई। इनमें 142 छक्के सिर्फ न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाए हैं, जो किसी एक कैलेंडर वर्ष में किसी एक विपक्षी टीम के खिलाफ लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं।

আরো ताजा खबर

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty) 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में...