

1. दक्षिण अफ्रीका के दो बल्लेबाजों ने किया कमाल, 1989 के बाद पहली बार हुआ ऐसा
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में रायन रिकेल्टन और वियान मुल्डर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। दोनों खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में शतक लगाकर 37 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की। टेस्ट क्रिकेट में 1989 के बाद पहली बार किसी टीम के छठे और सातवें नंबर के बल्लेबाजों ने एक ही दूसरी पारी में शतक लगाए हैं।
2. न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में एक बड़ा बदलाव चाहता है पूर्व भारतीय कप्तान, इस खिलाड़ी को मौका देने की मांग की
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार, 1 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बीच, पूर्व भारतीय टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम में एक बदलाव करने की इच्छा जताई है। उनका मानना है कि पांचवें टी20 मैच में कुलदीप यादव को मौका मिलना चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि ऐसा करने से भारतीय टीम की बल्लेबाजी कमजोर हो सकती है।
3. ‘मां की वजह से रोहित शर्मा ने चुनी थी 45 नंबर की जर्सी’ रोहित शर्मा खुद शेयर किया दिलचस्प किस्सा
हाल में ही रोहित शर्मा ने खुद 45 नंबर की जर्सी को लेकर एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। रोहित ने बताया कि कैसे इस नंबर को लेने में उनकी मां पूर्णिमा शर्मा ने कैसे मदद की। रोहित ने यह मजेदार जानकारी सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले गेमिंग शो ‘फैमिली फुल हाउस’ के एक एपिसोड के दौरान दी। अंडर 19 क्रिकेट दिनों को याद करते हुए रोहित ने कहा “एक मैच के बाद बाद, तुरंत शाम को मैं होटल पहुंचा और मैंने मम्मी को फोन किया। मम्मी को बोला, ‘मम्मी, ये नंबर से नहीं खेल सकता हूं। अभी आप मुझे बताओ कि कौन से नंबर से खेलना चाहिए।’ तो मम्मी ने मेरे लिए ये नंबर पिक किया ’45’। मम्मी ने मुझे बोला, ‘9 नंबर से खेल, तेरे लिए अच्छा रहेगा। क्योंकि 9 नंबर चला गया था, 27 नंबर से मुझे नहीं खेलना नहीं था”
4. NZ vs IND: न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में हुआ बड़ा बदलाव, इस गेंदबाज की हुई टीम में एंट्री
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है। पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी, लंबे समय बाद के बाद न्यूजीलैंड सरजमीं पर खेलती हुई नजर आएगी। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहले तीन वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया है। बीसीसीआई ने आज 31 अक्टूबर को इस बारे में जानकारी दी।
5. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, 350 टेस्ट विकेट किए पूरे
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में रबाडा ने अपने 350 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए। इसी के साथ वह दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे तेज 350 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। 31 वर्षीय रबाडा ने यह उपलब्धि अपने 75वें टेस्ट मुकाबले में हासिल की।
6. Hong Kong Sixes 2026: फाइनल में ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान की होगी भिड़ंत, अंतिम पायदान के लिए भारत-बांग्लादेश के बीच होका मुकाबला
हांगकांग सिक्सेस 2026 के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना अफगानिस्तान से होगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम एक बार खिताब जीत चुकी है और अब दूसरी बार खिताब जीतना चाहेगी, वहीं अफगानिस्तान की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है। पांच बार की चैंपियन साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड बाउल ग्रुप का फाइनल खेलेंगे। टीम इंडिया का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन निराशाजनक रहा और अब तक एक भी जीत हासिल नहीं कर पाने की वजह से वह अपना आखिरी मुकाबला बांग्लादेश से खेलेगी, जहां हारने वाली टीम 12वें स्थान पर पहुंचेगी और जीतने वाली टीम को 11वां स्थान मिलेगा। भारत के साथ बांग्लादेश ने भी एक भी मुकाबला नहीं जीता है लेकिन 1 नवंबर को किसी एक टीम को जीत मिल जाएगी।
7. IND vs NZ 5th T20I: सैमसन को बाहर किए बिना वैभव को प्लेइंग XI में कैसे मिल सकता है मौका? डीके ने बताया मास्टर प्लान
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार, 1 नवंबर 2026 को हैमिल्टन स्थित सेडन पार्क में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले देश के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने एक प्लान सुझाया है। उन्होंने बताया है कि कैसे आखिरी मुकाबले में संजू सैमसन को ड्रॉप किए बिना वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।
क्रिकबज के साथ हुई बातचीत के दौरान कार्तिक ने कहा, ‘अब जब हम सीरीज जीत चुके हैं। ऐसी स्थिति में मुझे अक्षर पटेल को बनाए रखने और एक तेज गेंदबाज को आराम देने में कोई दिक्कत नहीं दिखती है। मैं अर्शदीप सिंह को आराम देता और मयंक एवं प्रिंस को मौका देता। अर्शदीप हमेशा की तरह शानदार रहे। वह इस सीरीज में भी भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बनकर उभरे। ऐसे में उन्हें आराम देकर यह देखने में कोई नुकसान नहीं है।’
8. IND A vs NZ A, 2nd Test: ध्रुव जुरेल 99 नॉट आउट, देवदत्त पडिक्कल ने ठोके 80 रन, पहले दिन भारत का स्कोर- 291/7
भारत और न्यूजीलैंड की ए टीमों के बीच दूसरा 4 दिवसीय मैच क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन इंडिया ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक 88 ओवर में 7 विकेट पर 291 रन बना लिए थे। हालांकि, एक वक्त भारत के लिए इस स्कोर तक पहुंच पाना आसान नहीं लग रहा था, क्योंकि मिडिल ऑर्डर के 3 विकेट सिर्फ 6 रन के अंतराल पर गिरने से उसका स्कोर 5 विकेट पर 137 रन हो गया था। लेकिन, उसके बाद इंडिया ए के कप्तान ध्रुव जुरेल ने मोर्चा संभाल लिया और टीम को मुश्किल से निकालने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली। जुरेल ने कप्तानी पारी खेलते हुए पहले दिन का शानदार अंत किया। उन्होंने पहले दिन 155 गेंदों का सामना करते हुए 99 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।
क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट
न्यूजीलैंड बनाम भारत 5वें T20 मुकाबले में क्या बारिश करेगी मजा किरकिरा? जानें मौसम रिपोर्ट के बारे में
क्या हैरी ब्रूक से भी खतरनाक हैं अभिषेक शर्मा? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताया कौन है सबसे बेहतर

