

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में जारी तीसरे टी20आई मैच में इतिहास रच दिया है। बता दें इस मुकाबले में जैसे ही उन्होंने टिम साइफर्ट (2) का विकेट हासिल किया, वैसे ही उन्होंने एक बड़े क्रिकेट रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया।
इस रिकाॅर्ड को किया अर्शदीप ने अपने नाम
मैच में अर्शदीप न्यूजीलैंड की पारी का दूसरा ओवर करने आए और ओवर की दूसरी ही गेंद पर उन्होंने साइफर्ट को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस विकेट को अपने नाम करने के साथ ही, अर्शदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 विकेट पूरे किए। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं, जबकि वर्ल्ड क्रिकेट के कुल 10वें गेंदबाज हैं, जिन्होंने इस बड़े कारनामे को अपने नाम किया।
खबर अपडेट हो रही है…
ये भी पढ़ें – NZ vs IND 2026: तीसरे T20 मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं ईशान किशन? यहां जानें वजह
CSK प्लेयर रिटेंशन से पहले मुंबई में एमएस धोनी से मुलाकात करेंगे नए हेड कोच जहीर खान
WPL Auction: रिलीज करने का फैसला न बन जाए भूल! इन 5 खिलाड़ियों को छोड़ पछताएंगी टीमें
NZ vs IND 2026: तीसरे T20 मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं ईशान किशन? यहां जानें वजह
‘मैदान पर उनकी यह ‘सुपरपावर’ अपनाना चाहता हूं’ – फाफ डु प्लेसिस ने बताया धोनी की कप्तानी का सबसे बड़ा राज

