Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs IND 2026: ऐसे फ्री में देखें न्यूजीलैंड बनाम भारत तीसरा टी20 मैच लाइव

NZ vs IND 2026: ऐसे फ्री में देखें न्यूजीलैंड बनाम भारत तीसरा टी20 मैच लाइव

Naman Dhir (Image credit Twitter – X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। इस समय न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। टी20 सीरीज के पहले दो मैच खेले जा चुके हैं।

तो वहीं, अब तीसरा टी20 मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में बने रहने के लिहाज से यह मैच न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो वाला होने वाला है। खैर, आइए जानते हैं इस मैच को क्रिकेट फैंस फ्री में कैसे लाइव देख सकते हैं?

इस प्रकार मैच फ्री में देख पाएंगे

गौरतलब है कि भारत के न्यूजीलैंड दौरे का भारत में आधिकारिक तौर पर ब्राॅडकास्टिंग अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। इस दौरे के सभी मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर लाइव उपलब्ध हो रहे हैं। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप के माध्यम से भी की जा रही है।

हालांकि, सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप पर मैच का लाइव आनंद लेने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी। लेकिन, अगर आप भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मैच को फ्री में देखने चाहते हैं, तो आपको डीडी फ्री डिश का सहारा लेना पड़ेगा। डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर आप इस मैच का 27 अक्टूबर दोपहर 12.30 बजे से फ्री में लाइव आनंद ले पाएंगे।

NZ vs IND: तीसरे टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, नमन धीर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कायल जैमिंसन, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन

ये भी पढ़ें – लगातार दो मैचों में 50-50 रन गंवाने के बाद क्या तीसरे T20 मैच में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? कोच ने दिया बड़ा अपडेट

আরো ताजा खबर

SM Trends: 26 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) लिंकन में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ इंडिया ए के लिए खेलते हुए, देवदत्त पडिक्कल ने 248 गेंदों पर शानदार 199 रन बनाए। उन्होंने...

26 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Ranji Trophy 2026-27: बिहार की टीम ताश के पत्तों की तरह 99 रन पर ढेर, सारांश जैन ने कहर बरपाते हुए झटके...

‘किसी की भी जान जा सकती थी’: वांडरर्स की जानलेवा पिच पर विराट कोहली के फरमान को लेकर फाफ डु प्लेसिस का बड़ा खुलासा

Faf du Plessis Recalls Virat Kohli Fierce Orders on Treacherous Wanderers Pitch (image via X) दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने वांडरर्स में रोमांचक टेस्ट मैच के...

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले पत्नी संग कृष्णदास के संगीत-भजन कार्यक्रम में नजर आए विराट कोहली, देखें वीडियो

Anushka Sharma and Virat Kohli Spotted at Krishna Das Kirtan in Mumbai (image via X) 25 अक्टूबर, रविवार की शाम को बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा और क्रिकेट आइकन विराट कोहली...