Skip to main content

ताजा खबर

22 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. NZ vs IND 2026: भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20आई मैच, संजू सैमसन ने जड़े 67 रन

22 अक्टूबर, गुरुवार को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। 226 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारतीय ओपनरों ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 5.5 ओवरों में 93 रन जोड़े।

2. भारत के लिए 100 T20I खेलने वाले क्लब में शामिल हुए अर्शदीप सिंह, देखें टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट

भारतीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज बनकर क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। उन्होंने क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती मुकाबले के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। आइए, भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20आई मैच खेलने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं।

कुल मिलाकर, अर्शदीप अब सभी भूमिकाओं में 100 टी20आई कैप तक पहुंचने वाले छठे भारतीय क्रिकेटर हैं। भारत के लिए शानदार लीडरबोर्ड में शीर्ष पर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने प्रारूप से संन्यास लेने से पहले 159 टी20आई खेले थे। चार्ट पर रोहित के बाद ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (138), विराट कोहली (125), और सूर्यकुमार यादव के साथ अक्षर पटेल (113) हैं।

3. “न्यूजीलैंड दौरा भुवनेश्वर के लिए वर्ल्ड कप के दरवाजे खोल सकता है” पूर्व भारतीय ने किया बड़ा दावा

अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) करीब चार के लंबे इंतजार के बाद, भारतीय टी20 टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। स्विंग किंग के नाम से मशहूर भुवी का सिलेक्शन न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली पांच मैचों की टी20आई सीरीज के लिए हुआ है। इस बीच, आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुब्रमणयम बद्रीनाथ ने भुवनेश्वर कुमार का समर्थन किया। बद्रीनाथ का मानना है कि न्यूजीलैंड दौरा भुवनेश्वर कुमार के लिए वर्ल्ड कप के लिए दरवाजे खोल सकता है।

हाल में ही एक बयान में एस बद्रीनाथ ने कहा “न्यूजीलैंड के हालात उनकी (भुवनेश्वर कुमार) वापसी के लिए एकदम सही रहेंगे। उन्होंने भारत में भी बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था, इसलिए उन्हें इन हालात का पूरा फायदा उठाना चाहिए। अगर वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं और अपनी फिटनेस साबित कर देते हैं, तो 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए उन पर विचार किया जा सकता है।”

4. “इसी टीम ने मुझे नाम दिया”: मोहम्मद शमी बोले – बंगाल की टीम के साथ ही खेलूंगा अपना आखिरी मैच

भारतीय क्रिकेट के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बंगाल क्रिकेट के प्रति अपनी इमोशनल बात कही है। उन्होंने कहा है कि जब भी वे खेल से संन्यास लेंगे, तो वे बंगाल का ही प्रतिनिधित्व करते हुए अपने करियर का समापन करेंगे, जिसने उनके करियर को शेप किया है।

5. स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 11 हजार रन, पाॅन्टिंग-बाॅर्डर के खास क्लब में हुए शामिल

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने बुधवार 21 अक्टूबर, 2026 को ऐसा कारनामा कर दिखाया कि उनका नाम टेस्ट क्रिकेट इतिहास में दिग्गजों के साथ शुमार हो गया है। बता दें स्टीव स्मिथ, रिकी पाॅन्टिंग व एलन बाॅर्डर के बाद टेस्ट क्रिकेट में 11 हजार रन बनाने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलिया और वर्ल्ड क्रिकेट के कुल 12वें खिलाड़ी बन गए हैं।

6. ‘मैं इसे डिफेंड नहीं कर सकता’ – दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी के घुटने टेकने पर बोले कोच एंड्रयू मैकडोनल्ड

ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनल्ड ने स्वीकार किया है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गेबेरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान उनकी टीम की बल्लेबाजी बुरी तरह कोलैप्स हुई। उन्होंने माना कि टीम का यह बेहद खराब प्रदर्शन ऐसा था जिसका कोई बचाव नहीं किया जा सकता। क्रिकइन्फो के अनुसार, मैकडोनल्ड ने कहा, “यहां बल्लेबाजी में कुछ गलतियां हुईं। मुझे लगता है कि हम उससे बेहतर हैं, लेकिन फिलहाल जो स्थिति है, मैं उसे डिफेंड नहीं कर सकता।”

7. एशेज में वापसी के लिए बेन स्टोक्स ने रखीं 2 शर्तें? संन्यास से यू-टर्न की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने उन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि वह 2027 की एशेज सीरीज के लिए अंतरराष्ट्रीय संन्यास से वापसी कर सकते हैं। स्टोक्स ने उन दावों का भी कड़ा खंडन किया कि उन्होंने अपने करीबी दोस्त जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड की टेस्ट टीम में वापसी के लिए दो शर्तें रखी थीं।

यह अटकलें ‘आईपेपर’ (iPaper) की एक रिपोर्ट से शुरू हुईं, जिसमें दावा किया गया था कि अगर सही समय हो और हाल ही में फिर से कप्तान बनाए गए जो रूट उनसे वापसी का व्यक्तिगत अनुरोध करें, तो यह स्टार ऑलराउंडर वापसी के बारे में सोच सकते हैं। हालांकि, स्टोक्स ने सीधे सोशल मीडिया पर आकर इस बात का खंडन किया। उन्होंने फैंस को सलाह दी कि वे ऐसी “पूरी तरह से भ्रामक हेडलाइन” पढ़ने के लिए पैसे न खर्च करें, और कहा कि “एशेज वाली इस कहानी में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है।”

8. IND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने पहले ही मुकाबले में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, अभी तक कोई बल्लेबाज आज तक नहीं कर पाया ऐसा

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर दिया। उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए पहली गेंद पर 7 बार छक्का लगाया है। दुनिया में कोई भी बल्लेबाज ये कारनामा नहीं कर पाया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने पहली गेंद पर ही छक्का जड़ दिया। वह 12 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए।

আরো ताजा खबर

पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बोले “ग्रेग चैपल ने टीम इंडिया में फूट डाली, खिलाड़ियों को आपस में लड़वाया”

Greg Chappell and Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने पूर्व भारतीय कोच ग्रेग चैपल के...

NZ vs IND 2026: भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20आई मैच, संजू सैमसन ने जड़े 67 रन

NZ vs IND 2026, 1st T20I (image via getty) 22 अक्टूबर, गुरुवार को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड...

वनडे में जो रूट ने हासिल किया ऐतिहासिक मुकाम, 8,000 रन बनाने वाले पहले इंग्लिश क्रिकेटर बने

Joe Root Makes History as First England Batter to Reach 8000 ODI Runs (image via getty) गुरुवार, 22 अक्टूबर को इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने क्रिकेट इतिहास में...

SM Trends: 22 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर जारी पांच मैचों की टी20आई सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है।...