Skip to main content

ताजा खबर

“न्यूजीलैंड दौरा भुवनेश्वर के लिए वर्ल्ड कप के दरवाजे खोल सकता है” पूर्व भारतीय ने किया बड़ा दावा

“न्यूजीलैंड दौरा भुवनेश्वर के लिए वर्ल्ड कप के दरवाजे खोल सकता है” पूर्व भारतीय ने किया बड़ा दावा

Bhuvneshwar Kumar (Image Credit- Twitter X)

अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) करीब चार के लंबे इंतजार के बाद, भारतीय टी20 टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। स्विंग किंग के नाम से मशहूर भुवी का सिलेक्शन न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली पांच मैचों की टी20आई सीरीज के लिए हुआ है।

तो वहीं, टी20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर, गुरुवार से हो चुकी है। पहला मैच हेग्ली ओवल, क्राइस्टचर्च मैदान में खेला जा रहा है, जिसमें 36 गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

इस बीच, आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुब्रमणयम बद्रीनाथ ने भुवनेश्वर कुमार का समर्थन किया। बद्रीनाथ का मानना है कि न्यूजीलैंड दौरा भुवनेश्वर कुमार के लिए वर्ल्ड कप के लिए दरवाजे खोल सकता है।

बद्रीनाथ ने भुवी को लेकर दिया बड़ा बयान

हाल में ही एक बयान में एस बद्रीनाथ ने कहा “न्यूजीलैंड के हालात उनकी (भुवनेश्वर कुमार) वापसी के लिए एकदम सही रहेंगे। उन्होंने भारत में भी बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था, इसलिए उन्हें इन हालात का पूरा फायदा उठाना चाहिए। अगर वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं और अपनी फिटनेस साबित कर देते हैं, तो 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए उन पर विचार किया जा सकता है।”

बद्रीनाथ ने आगे कहा “हालांकि, उनकी अपनी भी इच्छा होनी चाहिए, इसलिए टीम मैनेजमेंट को उनसे बात करनी चाहिए। उन्हें उनसे यह पक्का कर लेना चाहिए कि क्या वह 10 ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं, और साथ ही उन्हें यह भी बताना चाहिए कि वे उन्हें दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप में टीम में शामिल करना चाहते हैं।”

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि न्यूजीलैंड दौरे पर जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भुवनेश्वर कुमार गेंद से कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

ये भी पढ़ें – स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 11 हजार रन, पाॅन्टिंग-बाॅर्डर के खास क्लब में हुए शामिल 

আরো ताजा खबर

SM Trends: 22 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर जारी पांच मैचों की टी20आई सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है।...

भारत के लिए 100 T20I खेलने वाले क्लब में शामिल हुए अर्शदीप सिंह, देखें टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट

NZ vs IND 2026, 1st T20I: Arshdeep Singh (image via getty) top 5 Indian players most T20I: भारतीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच...

NZ vs IND 2026, 1st T20I: ग्लेन फिलिप्स के ताबड़तोड़ 82 रनों की मदद से न्यूजीलैंड ने 225/4 का स्कोर खड़ा किया

NZ vs IND 2026, 1st T20I (image via getty) क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में न्यूजीलैंड और भारत के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में, पहले बल्लेबाजी...

“इसी टीम ने मुझे नाम दिया”: मोहम्मद शमी बोले – बंगाल की टीम के साथ ही खेलूंगा अपना आखिरी मैच

Mohammed Shami Vows to Finish His Cricket Career with Domestic Side (image via X) भारतीय क्रिकेट के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बंगाल क्रिकेट के प्रति अपनी इमोशनल बात...