

आईपीएल के आगामी सीजन के शुरू होने से पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एमआई ने एक आधिकारिक बयान में इसकी पुष्टि की।
गौरतलब है कि महेला साल 2017 में पहली बार टीम के हेड कोच बने थे और साल 2022 में एमआई में क्रिकेट प्रदर्शन का ग्लोबल हेड बनाए जाने से पहले वह इस भूमिका में बने रहे। जयवर्धने की कोचिंग में मुंबई इंडियंस तीन (2017, 2019, 2020) बार आईपीएल चैंपियन बनी।
इसके बाद, आईपीएल 2025 में जयवर्धने हेड कोच की भूमिका में मुंबई इंडियंस में लौटे और मार्क बाउचर को रिप्लेस किया। लेकिन, दो साल के बाद ही उन्होंने खुद को अब इस पद से मुक्त कर लिया है।
नीता अंबानी की प्रतिक्रिया
क्रिकबज के अनुसार मुंबई इंडियंस टीम की मालकिन नीता अंबानी ने एक आधिकारिक बयान में कहा “महेला ने पिछले कुछ वर्षों में मुंबई इंडियंस के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है। उनके शांत नेतृत्व, ईमानदारी और खेल के प्रति गहरे लगाव का हमारे लिए बहुत महत्व रहा है। पूरे MI परिवार की ओर से, मैं इतने वर्षों तक दिए गए उनके अहम योगदान और अटूट समर्पण के लिए महेला को धन्यवाद देना चाहती हूं। हमने साथ मिलकर जो सफर तय किया है और जो यादें बनाई हैं, उन्हें हम हमेशा संजोकर रखेंगे।”
दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस के साथ अपने काम को महेला जयवर्धने ने इसे अपनी कोचिंग जर्नी का सबसे खास हिस्सा बताया, जिसे वह “हमेशा संजोकर रखेंगे।” महेला ने कहा “हमने मिलकर जो कुछ हासिल किया है, उस पर मुझे बहुत गर्व है और MI के लिए मेरे दिल में हमेशा एक खास जगह रहेगी। मैं टीम को आने वाले वर्षों में हर सफलता की कामना करता हूं।”
ये भी पढ़ें – IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व श्रीलंकाई गेंदबाज चामिंडा वास को फास्ट बाॅलिंग कोच नियुक्त किया
बड़ी खबर! न्यूजीलैंड दौरे से पहले पंजाब के लिए एक रणजी मैच खेलेंगे शुभमन गिल
17 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 17 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व श्रीलंकाई गेंदबाज चामिंडा वास को फास्ट बाॅलिंग कोच नियुक्त किया 

